जानें सबसे पहले कहां बनी थी आइसक्रीम, कैसे हुआ था इसका ईजाद

आइसक्रीम तो सभी को पसंद होती है लेकिन क्या आप जानते हैं की सबसे पहले यह कहां पर बनी थी.

लगभग 200 ईसा पूर्व प्राचीन चीन में लोग दूध और चावल से बना एक जमा हुआ मिश्रण खाते थे.

इसे बर्फ से ठंडा किया जाता था. इसे आइसक्रीम जैसा सबसे शुरुआती रूप माना जाता है.

इसका इस्तेमाल करके फारसी लोग केसर, फल और फालूदा जैसे नूडल्स के साथ बर्फ को परोसते थे.

प्राचीन ग्रीस और रोम में जमे हुए व्यंजन लग्जरी आइटम थे. 

ऐसा कहा जाता है किसी सिकंदर महान और रोमन सम्राट नीरो जैसे नेताओं के लिए पहाड़ों से बर्फ लाई जाती थी. इसमें शहद, फलों का रस और गुलाब जल मिलाया जाता था.

13वीं सदी में खोजकर्ता मार्को पोलो चीन से जमे हुए दूध के डेजर्ट के विवरण के साथ इटली आए.

आइसक्रीम 1660 में आम लोगों के लिए सुलभ हो गई जब पेरिस में कैफे प्रोकोप ने अपने दूध, क्रीम और अंडे से बनी आइसक्रीम को बेचना शुरू किया.

काफी वक्त के बाद 1851 में जैकब फुसेल ने यूनाइटेड स्टेट्स में दुनिया की पहली आइसक्रीम फैक्ट्री को शुरू किया.

गूगल पर क्यों ट्रेंड कर रहे नरवणे? जानिये उनके बारे में…