Rajasthan News: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के ग्वाला बनाने और इसके बदले 10 हजार रुपये देने वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मुद्दे पर सरकार और शिक्षा विभाग को लेकर तीखा हमला बोला है।

टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों की जो हालत है, उसे देखते हुए मंत्री मदन दिलावर सही दिशा में चल रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था का जो ढांचा बिगड़ा हुआ है, वह किसी से छिपा नहीं है। जूली ने यह भी कहा कि हाल ही में हाईकोर्ट ने जिस तरह से शिक्षा व्यवस्था को लेकर फटकार लगाई, उसके बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया।
जूली ने दावा किया कि प्रदेश में 3 हजार 768 स्कूल जर्जर इमारतों में संचालित हो रहे हैं। एक भी नई स्कूल बिल्डिंग के लिए अब तक राशि स्वीकृत नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब अच्छी शिक्षा नहीं दी जाएगी तो बच्चों के पास क्या विकल्प बचेगा। ऐसे में ग्वाला बनना ही उनका भविष्य रह जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में कुछ स्कूल मुर्गी फार्म में चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले साल में सभी शैक्षणिक पद भरने का वादा किया था, लेकिन अब तक भर्तियां पूरी नहीं हुई हैं। कई जगह बच्चों को जबरन दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। जूली ने कहा कि मंत्री जी अपनी ही सोच और लाइन पर चल रहे हैं।
सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए जूली ने कहा कि देश में गैस से चाय बनाने जैसे प्रयोगों की बातें तो बहुत हो चुकी हैं, लेकिन युवाओं को रोजगार देने का कोई ठोस विजन नजर नहीं आता। उन्होंने तंज में कहा कि किसी को ग्वाला बना दो, किसी को गोबर बेचने में लगा दो और किसी को चाय बनाने में। फिलहाल प्रदेश में यही हालात बने हुए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जुलाई 2026 से उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, आदेश जारी
- ‘ब्राह्मण सबकी नजर में खटक रहे हैं…’, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का बड़ा बयान, कहा- ‘राजनीतिक दल और संगठन का एक ही लक्ष्य- ब्राह्मणों को मारो या दबाओ’
- Rajasthan News: GST चोरी केस में केंद्र को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
- मैट्स विश्वविद्यालय में “बजट पे चर्चा” पर विशेषज्ञ व्याख्यान सत्र, बजट व कर प्रावधानों पर हुई विस्तृत चर्चा
- दिल्ली में खौफनाक वारदात! बहन के साथ अफेयर से नाराज था नाबालिग, बॉयफ्रेंड को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

