हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर में फिर एक हनीट्रैप का मामला सामने आया है, जहां एक अधिवक्ता को फंसाकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने पीड़ित वकील की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
READ MORE: नाबालिग के साथ दुष्कर्म: परिचित युवक ने मिलने के बहाने होटल में बुलाकर किया रेप, परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ा
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित अधिवक्ता नवनीत शर्मा ने बताया कि एक महिला खुद को पीड़िता बताकर उनके पास क्लाइंट के रूप में पहुंची। उसने सहानुभूति जताई, धीरे-धीरे परिचय बढ़ाया और भरोसा जीता। बाद में महिला ने अपने गिरोह के साथ मिलकर अधिवक्ता को हनीट्रैप में फंसाया। आरोप है कि महिला ने अश्लील फोटो/संदेश भेजे और फिर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।
गिरोह ने अधिवक्ता से 10 लाख रुपये की मांग की। जब वकील ने इनकार किया, तो धमकियां शुरू हो गईं – बदनाम करने, झूठे आरोप लगाने और सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने की चेतावनी दी गई। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर अधिवक्ता ने बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
READ MORE: 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी: आरोपी ने घर ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की FIR
शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि यह कोई अलग-थलग घटना नहीं, बल्कि संगठित गिरोह द्वारा सुनियोजित तरीके से की गई साजिश हो सकती है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


