Bihar Weather Report: बिहार में मौसम के लुका-छिपी का खेल जारी है। प्रदेश में ठंड का असर जरूर कम हुआ है, लेकिन अभी तक ठंड से पूरी तरह राहत नहीं मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में पहाड़ी इलाकों में फिर से बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है, जिसका असर बिहार के मौसम पर पड़ सकता है। ऐसे में प्रदेश में एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है।

आज के मौसम की बात करे तो मौसम विभाग की ओर से आज शुक्रवार (6 फरवरी) के लिए किसी भी प्रकार को कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले कई दिनों से मौसम का हाल एक जैसा देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं, दिन में धूप निकलने की वजह से ठंड का असर कम हो जा रहा है। फरवरी के दूसरे सप्ताह तक ठंड से काफी हद तक राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। दिन के समय जहां तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं, सुबह और शाममें ठंड का एहसास होगा। इन सबके बीच कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की ठंडी हवाएं चलने के भी आसार हैं। ऐसे में विभाग ने लोगों से गर्म कपड़ा पहने रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: बिहार विधानसभा सत्र का चौथा दिन आज, बजट पर अपनी बात रखेंगे तेजस्वी, पटना में बागवानी महोत्सव का शुभारंभ, TRE-4 भर्ती परीक्षा बहाली मांग को लेकर प्रदर्शन, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…