लखनऊ. राजधानी में सत्ता एक विधायक के सिर पर चढ़ गई है. सत्ता के आगे नेताजी को सही गलत भी नहीं दिखाई पड़ रहा है. इसलिए वो प्रशासन को ही उसका काम नहीं कर ने दे रहे हैं. ऐसा ही मामला गोमतीनगर से सामने आया है. यहां भरवारा इलाके में अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई के दौरान सुभासपा विधायक बेदीराम भड़क गए.
दरअसल, इलाके में नाले के उपर अवैध कब्जा करके मैरिज हॉल बनाया गया है. ये हॉल विधायक बेदीराम का बताया जा रहा है. नगर निगम का बुलडोजर इसी पर कार्रवाई करने पहुंचा था. लेकिन बुलडोजर देखते ही विधायक भड़क गए. नेताजी से ये कार्रवाई बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने लेखपाल को फोन धमकी दे डाली. विधायक ने कहा कि “नौकरी करना मुश्किल कर दूंगा”. इतना ही नहीं आरोप है कि विधायक ने कार्रवाई के दौरान महिला पार्षद ममता से भी गाली-गलौज की.
इसे भी पढ़ें : UP में Tax Free हुई फिल्म ‘गोदान’, गो संरक्षण और संवर्धन पर आधारित है मूवी
बता दें कि सुभासपा प्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टी है. जाहिर है सत्ता की गर्मी दिखेगी ही. वहीं विधायक बेदीराम का विवादों से पहले का नाता है. पहले भी वे पेपर लीक गिरोह का सरगना रह चुके हैं और STF उन्हें जेल भेज चुकी है. अब सत्ता में रहते हुए उन पर दबंगई के आरोप लग रहे हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


