कुंदन कुमार, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रविवार (8 फरवरी) को कच्ची दरगाह बिदुपुर ब्रिज के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीएम नीतीश ने गंगा पथ के दूसरे छोर पर दीघा से कोईलवर तक बनने वाले गंगा पथ का भी निरीक्षण किया। बता दें कि सूबे के मुखिया इन दिनों लगातार पटना और उसके आसपास चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में आज वह कच्ची दरगाह और बिदुपुर के बीच बनने वाले एप्रोच पथ का भी निरीक्षण किया है।
बता दें कि इससे पहले कल शनिवार को सीएम नीतीश ने बिहार वेटनरी कॉलेज कैंपस में पशुपालन निदेशालय तथा राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने फार्मर्स ट्रेनिंग हॉल सहित भवन के विभिन्न भागों का जायजा लिया और वहां उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस मौके पर सीएम नीतीश ने कहा था कि- इस नवनिर्मित भवन में किसान प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उन्हें तकनीकी ज्ञान, आधुनिक पशुपालन पद्धतियों और संसाधनों की जानकारी मिलेगी तथा उनकी आय एवं उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- अपराधियों को बचाने में लगी सरकार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


