अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जनपद के धीना रेलवे स्टेशन के पास दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपनी 3 साल की बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- होटल, हसीनाएं और हवस का खेलः कमरे में महिलाओं के साथ अय्याशी कर रहे थे 3 युवक, जानिए कैसे खुली ‘डर्टी गेम’ की पोल…
बता दें कि यह घटना धीना थाना क्षेत्र के बैरी खुर्द गांव की है. बताया जा रहा है कि ज्योति का अपने पति सुक्खू से किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद ज्योति अपनी तीन साल की बेटी लाडो को गोद में लेकर घर से निकल गई थी. पति सुक्खू ने पत्नी के पीछे जाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह रास्ते में नहीं मिली. इसी दौरान ज्योति ने धीना रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर अपनी बेटी के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें- हाइवे, हादसा और हाहाकारः पीछे से कार में जा भिड़ा तेज रफ्तार कंटेनर, 3 लोगों की उखड़ी सांसें, 4 लड़ रहे जिंंदगी की जंग
धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के मायके पक्ष द्वारा तहरीर देने की बात कही गई है. तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की विस्तृत जांच की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- ‘चक्रव्यूह’ में फंसा चाइनीज मांझा बेचने वाला सौदागर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मृतका के पति सुक्खू ने बताया कि एक दिन पहले परिवारिक मामले को लेकर मामूली विवाद हुआ था. इसके बाद पत्नी बच्चों को गोद में लेकर घर से निकल गई और कहा कि वह धीना थाने जा रही है. काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली तो वे घर लौट आए. बाद में पुलिस से आत्महत्या की सूचना मिली.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


