राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं गुरुवार यानी 12 फरवरी से शुरू होने वाली है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में इस साल कुल 19 लाख 90 हजार 57 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं. जिसके लिए राज्य में 6 हजार 1 सौ 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिला स्तर पर अभय कमांड सेंटर से भी परीक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई हो सके. शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से परीक्षा संचालन की तैयारियां पूरा होने का दावा किया है.

पिछले साल से अधिक विद्यार्थी देंगे परीक्षा
बता दें कि बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ बताया कि इस साल सेकेंडरी (10वीं) में 10,68,109, सीनियर सेकेंडरी (12वीं) में 9,10,009, प्रवेशिका में 7,817 और वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में 4,122 विद्यार्थियों ने रजिस्टर करवाया हैं. वहीं, पिछले वर्षों की बात करें, तो RBSE परीक्षाओं में हर साल 18 से 19 लाख के बीच विद्यार्थी शामिल होते रहे हैं. कोरोना काल के बाद से विद्यार्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे परीक्षा प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है.
नकल रोकने के ऐसे इंतजाम
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नकल रोकने के लिए इस बार कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी, उड़नदस्तों की तैनाती और विशेष दलों की नियुक्ति की गई है. संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है.
वहीं, पहले वर्षों में सामने आए नकल और पेपर लीक जैसे मामलों से सबक लेते हुए इस बार डिजिटल मॉनिटरिंग, कंट्रोल रूम समन्वय और रियल-टाइम रिपोर्टिंग सिस्टम लागू किया गया है, जिससे परीक्षाएं निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जा सकें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


