Pappu Yadav News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव इस समय पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। दरअसप पटना पुलिस ने बीते दिने उन्हें एक 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि इस मामले में उन्हें सोमवार (9 फरवरी) को एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई थी। हालांकि 6 फरवरी को गिरफ्तारी के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने सांसद के खिलाफ नया मामला दर्ज किया हैं, जिसमें उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिल पाई है।
गिरफ्तारी के दौरान हुई थी नोक-झोंक
दरअसल 6 फरवरी को देर रात 10 बजे के करीब पटना पुलिस पप्पू यादव को गिरफ्तार करने उनके आवास पहुंची थी। इस दौरान सांसद के समर्थकों के साथ पुलिस की काफी कहासुनी हुई थी। वहीं, सांसद खुद भी पुलिस के साथ जाने को तैयार नहीं थे। इस दौरान लगभग 2 घंटे तक काफी गहमा-गहमी के बाद और पुलिस फोर्स पहुंची और पप्पू यादव को अपने साथ लेकर गई।
जमानत याचिका पर सुनवाई आज
इस नए मामले में पप्पू यादव की ओर से पटना सिविल कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई है, जिसपर आज गुरुवार (12 फरवरी) को सुनवाई होनी है। ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी की इस मामले में कोर्ट उनकी जमानत याचिका पर क्या फैसला सुनाती है। यदि कोर्ट उन्हें जमानत देती है, तो वह जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं।
बता दें कि सुबह-सुबह कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी के बाद यह सुनवाई दूसरे हॉफ में हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुबह 11 बजे पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई होनी थी। धमकी के बाद पहले हॉफ की टलवाई टालनी पड़ी है।
धिक्कार है बिहार पुलिस- पप्पू यादव
उधर जेल में बंद होने के बावजूद सांसद पप्पू यादव की एक्स हैंडल से लगातार पोस्ट के माध्यम से सरकार के खिलाफ हमला बोला जा रहा है। पप्पू यादव के हलिया एक्स पोस्ट में बिहार पुलिस पर निशाना साधा गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि, एक बेटी को न्याय नहीं दिलाने वाली, पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से न बचा पाने वाली बिहार पुलिस धिक्कार है तुझे। पोस्ट में आगे लिखा गया है कि- पप्पू यादव के नाम से तुम कांपते हो, तो उन्हें जेल में कैद करते हो धिक्कार है तुझे। पप्पू यादव तुम्हारे नकारेपन के खिलाफ न्याय की आवाज हैं शर्म करो -PAPY।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


