पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए फाल्गुन अमावस्या का दिन उत्तम माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करने से पितृ दोष की समस्या से मुक्ति मिलती है और पूर्वजों की कृपा प्राप्त होती है.

फाल्गुन अमावस्या की तिथि और शुभ मुहूर्त
- वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार फाल्गुन अमावस्या 17 फरवरी को मनाई जाएगी.
- फाल्गुन माह अमावस्या तिथि की शुरुआत- 16 फरवरी को शाम को 05 बजकर 34 मिनट पर
- फाल्गुन माह अमावस्या तिथि का समापन- 17 फरवरी को शाम को 05 बजकर 30 मिनट परब्रह्म मुहूर्त- 05 बजकर 16 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक
- अमृत काल – सुबह 10 बजाकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक
- विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 13 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 10 मिनट से 06 बजकर 36 मिनट तक
फाल्गुन अमावस्या पूजा विधि
- फाल्गुन अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें.
- तांबे के लोटे में लाल फूल, अक्षत और जल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें.
- इसके बाद काले तिल और जल लेकर पितरों को अर्पित करें. एक बात का खास ध्यान रखें कि आपका मुख दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए.
- देसी घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें.
- मंदिर या गरीब लोगों में गुड़, तिल, कंबल, अनाज और धन समेत आदि चीजों का दान करें.
- Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखें कैंसिल गाड़ियों की सूची…
- नेशनल हाईवे मुआवजा आर्बिट्रेशन अपील 221 दिन की देरी से दायर, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, कहा…
- HEM 2.0 में पंजीयन नहीं कराने वाले इन 13 निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग का नोटिस, तीन दिनों में अपडेट करने का अल्टीमेटम
- बुंदेलखंड को मिलेगी बड़ी सौगात: मल्टी-टूरिज्म-वेलनेस प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने की योजना, निजी निवेशकों से 100 करोड़ के प्रस्ताव किए आमंत्रित
- उत्तराखंड में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 6 आईएएस और 5 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट


