वीरेंद्र कुमार/दरभंगा/मधुबनी। साइबर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपनी ही पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर निवासी अंकित कुमार झा के रूप में हुई है।
एक साल से था फरार
मामले की जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने बताया कि आरोपी अंकित कुमार झा के खिलाफ उसकी पत्नी अर्चना देवी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में यह सत्य पाया गया कि आरोपी न केवल अपनी पत्नी की नग्न तस्वीरें साझा कर रहा था, बल्कि अन्य युवतियों के वीडियो भी आपत्तिजनक तरीके से प्रसारित करता था। पुलिस की दबिश बढ़ने पर वह पिछले एक साल से मुंबई में छिपकर रह रहा था। जैसे ही उसके वापस गांव आने की सूचना मिली, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
डीएसपी की अपील: डरे नहीं, शिकायत करें
साइबर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग और ऑनलाइन उत्पीड़न करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, साइबर डीएसपी ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई फर्जी आईडी बनाकर या निजी डेटा का उपयोग कर ब्लैकमेल करता है, तो मानसिक तनाव में आने के बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करें। तकनीकी साक्ष्य और डिजिटल फुटप्रिंट के जरिए अपराधी चाहे कहीं भी हो, पुलिस उन तक पहुंचकर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


