IND vs PAK : पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया का एक विस्फोटक बल्लेबाज दीवार की तरह खड़ा हो गया. ये वही खिलाड़ी है, जो इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में है और अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रखा है.

IND vs PAK : जिस पल का क्रिकेट फैंस को हमेशा इंतजार रहता है, वो 15 तारीख को आने वाला है. ये वही तारीख है जब क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला होगा. टी20 विश्व कप 2026 के तहत दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस विश्व कप में श्रीलंका की पिचें स्पिनर्स को मदद कर रही हैं. भारत और पाकिस्तान दोनों के पास स्पिनर्स की फौज है. इसलिए मैच रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. कहा जा रहा है कि कोलंबो में बल्लेबाजों के सामने रन बनाने की चुनौती होगी, लेकिन टीम इंडिया के पास एक ऐसा बल्लेबाज है, जो चाहे स्पिन हो या फिर तेज गेंदबाजी, दोनों के खिलाफ छक्कों की बारिश करने में महारत हासिल रखता है.
ये वही खिलाड़ी है, जिस पर कोच गौतम गंभीर, कप्तान सूर्यकुमार यादव और सेलेक्टर्स ने भरोसा किया और वो उस भरोसे पर अब तक खरा उतरा है. इस खिलाड़ी को गंभीर-सूर्या का सबसे घातक मिसाइल माना जा रहा है, पिछले 7 मैचों से विरोधी टीमों पर कहर बनकर टूट रहा है और टीम इंडिया के लिए एक अहम हथियार बन चुका है. अब ये विस्फोटक बैटर पाकिस्तान की गेंदबाजी लाइनअप को बर्बाद करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
आखिर कौन है ये खिलाड़ी?
यहां जिस तूफानी खिलाड़ी की बात हो रही है, वो कोई और नहीं बल्कि बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर ईशान किशन हैं, जिन्होंने 2023 के बाद टीम इंडिया में वापसी की थी. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई 5 मैचों की सीरीज के जरिए टीम में लौटे थे. उस सीजन में किशन को 4 मैचों में खेलने का मौका मिला था. फिर वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में उतरे और टी20 विश्व कप में अब तक 2 मैच खेल चुके हैं. पिछली 7 पारियों में किशन जब-जब खेले, तब-तब उन्होंने रनों की बारिश की है.
पिछली 7 पारियों में किशन ने क्या किया?
घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद टीम में वापसी करने वाला ये बाएं हाथ का विस्फोटक बैटर गजब के फॉर्म में है. पिछली 7 पारियों में उनकी बैटिंग से ये साफ हो गया है कि किशन को रोकना मुश्किल लग रहा है. पिछली 7 पारियां उनकी 8, 76, 28, 103, 53, 20, 61 रनों की हैं. खास बात ये है कि ये पारियां तूफानी अंदाज में आई हैं. किशन क्रीज पर आते ही छक्कों की बारिश करते हैं. उनका बेखौफ अंदाज देखते ही बनता है, जो विरोधी टीम के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल देता है.
20 बॉल पर जड़ा अर्धशतक
ईशान किशन ने टी20 विश्व कप के दो मैचों में 81 रन बनाए हैं. अमेरिका के खिलाफ वो सिर्फ 20 रन बना पाए थे, लेकिन नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 61 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 20 बॉल पर अर्धशतक ठोक दिया. 24 गेंदों पर 5 छक्के और 6 चौके लगाकर 61 रन बनाए. किशन ने क्रीज पर आते ही गेंदबाजों पर धावा बोला और एक बार फिर बता दिया कि वो किस माइंडसेट के साथ मैदान पर उतरे हैं.
किशन एक शतक और 8 अर्धशतक मार चुके हैं
ईशान किशन ने अपने टी20I करियर में अब तक भारत के लिए 38 मैच खेले हैं. वो टीम से अंदर-बाहर होते रहे. 38 मैचों में 29.51 की औसत से 1092 रन बनाए हैं, जिनमें 1 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं. किशन अब तक इस फॉर्मेट में 108 चौके और 59 छक्के मार चुके हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


