चंडीगढ़। पंजाब की आप सरकार ने अपने 4 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने की कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के सीधे हस्तक्षेप के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों को एक कड़ा सर्कुलर जारी कर 15 दिनों के भीतर उपलब्धियों का ब्योरा मांगा है।
सरकार का लक्ष्य 2022 से 2026 तक के सफर को ‘जन-जन का अभियान’ बनाना है। रिपोर्ट न केवल हार्ड कॉपी, बल्कि PDF और वर्ड फॉर्मेट में ईमेल के जरिए भी भेजनी होगी।
इसे सर्वोच्च प्राथमिकता की श्रेणी में रखा गया है। स्पष्ट है कि किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, यह कदम विपक्ष के आरोपों का जवाब देने और सरकार की पारदर्शिता को गेम चेंजर साबित करने के लिए उठाया गया है।

विपक्ष का तंज : आंकड़ों में दिखे काम, कागजों में नहीं
जहां एक ओर आप इसे अपनी उपलब्धियों का प्रमाण बता रही है, वहीं कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष का कहना है कि सरकार को अपनी उपलब्धियां कागजों के बजाय जमीनी आंकड़ों में दिखानी चाहिए।
- Rajasthan News: राजस्थान में बंद हो गई दो वंदे भारत ट्रेनें! रेलवे का बड़ा फैसला, अब इस रूट पर चलेगी नई सेमी-हाईस्पीड ट्रेन
- ‘नॉर्थ-ईस्ट हमारे लिए अष्टलक्ष्मी…’, गुवाहाटी में गरजे PM मोदी, कांग्रेस पर लगाया पूर्वोत्तर को हमेशा नजरअंदार करने का आरोप, कांग्रेस ने जवाब देते हुए कहा – जरा मणिपुर भी जाइये
- नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, कारकेट में घुसा कुत्ता, रोके जाने से भड़के श्रद्धालुओं का हंगामा
- ‘हमें वफादारी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं…,’ वंदे मातरम् विवाद पर बोले असदुद्दीन ओवैसी
- UP में नहीं होंगे पंचायत चुनाव! 2027 तक टल सकती है प्रक्रिया, विधानसभा के साथ हो सकता है इलेक्शन


