शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रशासनिक आदेश पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। बोर्ड एग्जाम्स के बीच 1200 शिक्षकों की ड्यूटी भीड़ जुटाने और कार्यक्रम व्यवस्था में लगाए जाने का आरोप लगाया है। कहा- सीएम के प्रोग्राम के चलते प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। मामले को लेकर कांग्रेस नेता भूपेन्द्र गुप्ता ने शिक्षकों को पंडाल व्यवस्था में लगाने का आदेश को तुगलकी फरमान बताया है। कहा- बच्चों की परीक्षायें हैं और शिक्षक सभा करायेंगे। ऐसा आदेश देने वाले अधिकारी दंडित हों।

‘भीड़ प्रबंधन और बैठक व्यवस्था’ की ड्यूटी

बुरहानपुर जिले में प्रस्तावित मुख्यमंत्री दौरे के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों, प्राचार्यों तथा स्कूल कर्मचारियों को नेहरू स्टेडियम में ‘भीड़ प्रबंधन और बैठक व्यवस्था’ की ड्यूटी देने संबंधी आदेश बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र से जुड़े लगभग 1200 से अधिक कर्मचारियों को एक साथ स्कूलों और छात्रावासों से हटाना बच्चों की पढ़ाई, सुरक्षा और अनुशासन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

MP में फिर आदिवासी युवक की हत्याः जूते पहनकर गुजरने के विवाद में 2 बदमाशों ने पीट पीटकर उतारा

विद्यार्थियों की पढ़ाई और सुरक्षा से कोई समझौता न हो

बच्चों की परीक्षा निर्बाध करने की मांग को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। हम प्रशासन को आगाह करते हैं कि किसी भी राजनैतिक या सरकारी कार्यक्रम की व्यवस्थाएं शिक्षा व्यवस्था को बाधित किए बिना की जाएं। यदि अतिरिक्त मानव संसाधन की आवश्यकता है तो वैकल्पिक व्यवस्थाएं बनाई जाएं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

देर रात हुए IAS ट्रांसफर्स

देर रात हुए IAS ट्रांसफर्स को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- दिनदहाड़े क्यों ट्रांसफर नहीं होते। रात के अंधेरे में गलत काम होते हैं। ऐसी क्या जरूरत पड़ी कि रात तीन बजे आदेश जारी किए गए। प्रदेश में गोरखधंधा चल रहा है। यह मामला भी शंका कुशंका के दायरे में है।

बड़ी खबरः लूट मामले में 2 पुलिस जवान बर्खास्त, डीसीपी ने की कार्रवाई, दोनों सिपाही अभी जेल में

लाइन में लगकर दर्शन करे

इसी तरह कल महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भीड़ उमड़ेगी। अक्सर देखने में आया है कि वीआईपी (VIP) कल्चर के कारण आम श्रद्धालु परेशान होते है। मेरी सभी VVIP से अपील है कि यदि भगवान शिव के सही भक्त हो तो लाइन में लगकर दर्शन कीजिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो, भगदड़ जैसे हालात ना बने।

खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का वीआईपी दर्शन ! आम भक्त लाइन में, बदमाश सीधे गर्भगृह में, 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m