रेणु अग्रवाल, धार। जिले के बदनावर के बखतगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि तीन लोग छात्राओं का अपहरण का प्रयास कर रहे थे। छात्राओं के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिला सहित एक पुरुष को अपने साथ थाने पर ले गई।
भीषण सड़क हादसाः MP से जयपुर खाटू श्याम दर्शन को जा रहे 5 लोगों की मौत, सभी मृतक जबलपुर के
वह डर गई और ग्रामीण इकट्ठा हो गये
एसडीओपी अरविंद तोमर ने बताया कि यह राजस्थान से आए हुए तीन लोग हैं जो किसी भी क्षेत्र में जाते हैं तो थाने पर तस्दीक देते और इन्हें सब पहचानते है। छात्राओं के अपहण की घटना नहीं हुई है। ये लोग छात्राओं को आशीर्वाद दे रहे थे। छात्राओं को गलतफहमी हुई, वह डर गई और ग्रामीण इकट्ठा हो गये। इन्हें थाने ले जाया गया।
धनिया- मिर्ची और हल्दी लूटने मची होड़: लोगों ने विधायक को घेरा तो पुलिस ने संभाला मोर्चा, कोटवार पर
मामले की जांच-पड़ताल जारी
थाना प्रभारी अमित कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए सभी लोग राजस्थान के निवासी और हाथ देखकर दक्षिणा लेकर जीवन-यापन करते हैं। प्रारंभिक जांच में इनके बच्चा चोरी से जुड़े होने के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

