Asaduddin Owaisi On Vande Mataram Controversy: देश में मचे वंदे मातरम् विवाद पर हैदराबाद सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है। एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने वंदे मातरम विवाद के साथ-साथ नो-कॉन्फिडेंस मोशन और बाबरी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी राय रखी है। साथ ही उन्होंने आरएसएस-भाजपा पर भारत को धार्मिक राष्ट्र बनाने का आरोप लगाया है।
‘हमें वफादारी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं…,’ वंदे मातरम् विवाद पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने वंदे मातरम विवाद पर कहा कि हमारा संविधान ‘हम लोग’ से शुरू होता है। उन्होंने कहा, “भारत माता की जय’ से नहीं। संविधान का आर्टिकल 25 धर्म की आजादी के बुनियादी अधिकार की गारंटी देता है। क्या वे राष्ट्रगान खत्म करना चाहते हैं? मेरे धर्म की आजादी का क्या? हमें वफादारी के किसी सर्टिफिकेट की ज़रूरत नहीं है।

उन्होंने नो-कॉन्फिडेंस मोशन और लोकसभा LoP राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन पर कहा कि न तो मुझसे पूछा गया और न ही मैंने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर साइन किया। प्रिविलेज मोशन में कुछ भी नहीं है और कुछ नहीं होगा। मातरम विवाद संघ और बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंन कि जिस तरह से BJP और RSS देश को आगे बढ़ा रहे हैं, यह एक धार्मिक देश बन जाएगा।

बाबरी मस्जिद विवाद पर

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुझे अब भी लगता है कि बाबरी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला गलत था। अब संभल, काशी, मथुरा, मध्य प्रदेश भी खुल गए हैं। जस्टिस जे. एस. वर्मा ने सही कहा कि सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम है लेकिन गलती न करने वाला नहीं है।

असम सीएम के वीडियो पर

असम सीएम हेमंता बिस्वा की वीडियो ओवैसी ने कहा, “यह नरसंहार है। अगर मैंने वह वीडियो बनाया होता, तो सोचो देश में क्या होता। कोई उससे सवाल नहीं कर रहा, वह एक ऑटो ड्राइवर से कह रहा है कि अगर वह मियां है तो उसे 2 रुपये कम दो।क्या इस तरह की भाषा किसी राज्य के मुख्यमंत्री को शोभा देती है?…अगर आप (असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा) ईमानदार थे तो वह वीडियो क्यों डिलीट किया गया।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m