Rajasthan News: राजस्थान सरकार की आरजीएचएस (RGHS) योजना में बड़े स्तर पर सामने आई अनियमितताओं के बाद चिकित्सा विभाग ने सीकर में सर्जिकल स्ट्राइक की है। राजकीय एसके अस्पताल के अधीक्षक डॉ. कमल कुमार अग्रवाल सहित 7 डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ऑडिट जांच में खुलासा हुआ है कि इन डॉक्टरों ने बिना जरूरत जांचें लिखीं और दवाइयों की फर्जी आपूर्ति दिखाकर सरकार को भारी आर्थिक चपत लगाई।

इन डॉक्टरों पर गिरी गाज
निलंबित किए गए डॉक्टरों में चिकित्सा जगत के बड़े नाम शामिल हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है…
- डॉ. कमल कुमार अग्रवाल (अधीक्षक, एसके अस्पताल व सह आचार्य, अस्थि रोग विभाग)
- डॉ. सुनील कुमार ढाका (सह आचार्य, अस्थि रोग विभाग)
- डॉ. मुकेश वर्मा (सह आचार्य, जनरल विभाग)
- डॉ. राकेश कुमार (खीरवा सीएचसी)
- डॉ. गजराज सिंह (एसके अस्पताल)
- डॉ. एस.एस. राठौड़ (एसके अस्पताल)
- डॉ. सुनील शर्मा (एसके अस्पताल)
जांच में सामने आया है कि कई निजी लैब संचालकों और मेडिकल स्टोरों ने मिलकर फर्जी बिलिंग का खेल खेला। विभाग ने अब तक इस मामले में 19 FIR दर्ज की हैं। इतना ही नहीं, अनुचित लाभ लेने वाले 64 कार्मिकों को भी निलंबित किया जा चुका है और लगभग 500 RGHS कार्ड ब्लॉक कर दिए गए हैं। वहीं इस मामले में चिकित्सा विभाग ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
पढ़ें ये खबरें
- जय हो बद्री विशाल : खत्म हुई प्रतीक्षा, भक्तों के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट
- Tamil Nadu Assembly Elections 2026 voting LIVE: तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर मतदान शुरू, सुबह से केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन
- MP Morning News: सागर दौरे पर सीएम डॉ मोहन, किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का सत्याग्रह, जानें एमपी में आज क्या रहेगा खास
- नाइजीरिया में उग्रवादियों का मौत का तांडव; इस्लामी आतंकवादियों ने 11 लोगों की हत्या की, कई घरों को फूंका
- बक्सर में गर्मी का कहर, बिहार के 10 जिलों में रेड अलर्ट, घर से निकलना हुआ जानलेवा!
