Sports News Update : छत्तीसगढ़ के नंबर वन न्यूज़ पोर्टल lalluram.com पर पढ़िए खेल जगत की हर बड़ी और अहम खबर. देश और प्रदेश में बीते दिन मैदान पर क्या रहा खास, किन टीमों ने दर्ज की जीत और किन खिलाड़ियों ने बटोरी सुर्खियां, साथ ही आज होने वाले मुकाबलों और खेल गतिविधियों पर एक नजर. पेश है स्पोर्ट्स की दिनभर की प्रमुख अपडेट.

Sports News Update

आईसीसी टी-20 विश्वकप में आज कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच देखने को मिलेगा. यह हाई-वोल्टेज मैच R. Premadasa Stadium में खेला जाएगा है, जो भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे (13:30 GMT) शुरू होगा. इसके अलावा 26वां मैच यूएई और नामीबिया के बीच MA Chidambaram Stadium में दोपहर 3:00 बजे (09:30 GMT) से खेला जाएगा. वहीं दिन के पहला मैच नेपाल ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. 

टेनिस टूर्नामेंट में 19 साल की एलिना ने किया उलटफेर

कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में शुक्रवार को रोमांचक नतीजे देखने को मिले. क्वार्टर फाइनल में शीर्ष दावेदार एलिना रायबकिना और इगा स्वातेक के बाहर होने के बाद टूर्नामेंट का रास्ता खुल गया था और इसका फायदा युवा व गैर-वरीय खिलाड़ियों ने बखूबी उठाया. पहले सेमीफाइनल में कनाडा की 19 वर्षीय विक्टोरिया मबोको ने दो बार की फाइनलिस्ट जेलेना ओस्तापेंको को 6-3, 6-2 से हराकर बड़ा उलटफेर किया. मुकाबले की शुरुआत ओस्तापेंको ने आक्रामक अंदाज में की और शुरुआती ब्रेक लेकर 2-0 की बढ़त बना ली. हालांकि विक्टोरिया ने तुरंत वापसी करते हुए लगातार तीन गेम जीते और मैच पर पकड़ बना ली.

पहले सेट के निर्णायक पलों में उन्होंने बेहतरीन सर्विस और रिटर्न गेम दिखाते हुए 6-3 से सेट अपने नाम किया. दूसरे सेट में विक्टोरिया पूरी तरह हावी रहीं. उन्होंने चार में से तीन ब्रेक प्वाइंट भुनाए और 5-0 की बढ़त बना ली. इस दौरान उनका बेसलाइन खेल बेहद सटीक रहा और ओस्तापेंको के ताकतवर शॉट्स का धैर्य से जवाब दिया. अंततः एक घंटे 15 मिनट में विक्टोरिया ने मैच अपने नाम कर लिया. यह उनके करियर का चौथा फाइनल और दूसरा डब्ल्यूटीए 1000 फाइनल है.

सक्कारी के खिलाफ तीन सेट में जीतीं मुचोवा

दूसरे सेमीफाइनल में चेक रिपब्लिक की कैरोलिना मुचोवा ने ग्रीस की मारिया सक्कारी के खिलाफ तीन सेट में जीत दर्ज की. 14वीं सीड मुचोवा 3-6, 6-4, 6-1 से जीतीं. सक्कारी ने क्वार्टर फाइनल में स्वातेक को हराकर शानदार फॉर्म दिखाई थी और सेमीफाइनल में भी पहले सेट में मजबूत प्रदर्शन किया. शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा.

मुचोवा ने तीसरे गेम में ब्रेक लिया, लेकिन सक्कारी ने तुरंत वापसी कर दी. पहले सेट के अहम मौकों पर सक्कारी ने चार ब्रेक प्वाइंट बचाए और लगातार तीन गेम जीतकर 6-3 से सेट अपने नाम किया. हालांकि मुचोवा ने इसके बाद अनुभव और संयम का परिचय देते हुए मुकाबले की दिशा बदल दी. यह उनके करियर का तीसरा डब्ल्यूटीए 1000 फाइनल है.

प्रमोद भगत ने बैडमिंटन पैरा वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रचा इतिहास 

भारत के प्रमोद भगत ने बैडमिंटन पैरा वर्ल्ड चैम्पियनशिप में इतिहास रच दिया. 37 वर्षीय भगत ने पुरुषों के एसएल फाइनल में इंडोनेशिया के मुहम्मद अल इमरान को सीधे गेमों में 21-12, 21-18 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. यह प्रमोद का लगातार चौथा और कुल छठा वल्र्ड चैम्पियनशिप खिताब है. इस जीत के साथ उन्होंने चीन के महान खिलाड़ी लिन छैन (5) खिताब) को पीछे छोड़ दिया है.

बर्फ पर नया ब्रिटिश इतिहास

विंटर ओलिंपिक के 7वें दिन आखिरकार टीम ब्रिटेन के लिए खुशखबरी आई. शुक्रवार की रात मिलानो कॉर्टिना में मैट वेस्टन ने पुरुषों की स्केलेटन स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. यह इन खेलों में ब्रिटेन का पहला पदक है. 28 वर्षीय वेस्टन ने अपने जर्मन प्रतिद्वंद्वी एक्सल जंक को लगभग एक सेकंड के अंतर से हराया, जो इस खेल में एक बड़ी जीत मानी जाती है. वेस्टन की यह जीत इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि 1980 में रॉबिन कजिन्स (फिगर स्केटिंग) के बाद वे पहले ऐसे ब्रिटिश पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विंटर ओलिंपिक में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता है. चार बार ट्रैक रिकॉर्ड तोड़ने वाले वेस्टन ने अपनी रफ्तार और टेक्निक से साबित कर दिया कि बर्फ की ढलान पर उनसे बेहतर कोई नहीं.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H