ग्रह के राजकुमार बुधदेव कुंभ राशि में 28 फरवरी को अस्त होंगे. ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, संचार, तर्क और गणति के साथ व्यापार का स्वामी माना जाता है. 12 राशियों में बुध को मिथुन और कन्या राशि का स्वामी माना गया है. बुध ग्रह के शुभ प्रभावों में जातक कुशल वक्ता, लेखक, दार्शनिक, शिक्षक, व्यंग्यकार, वाणिज्य एवं गणित में महारत हासिल करता है. बुध के प्रसन्न होने से दूरसंचार, नेटवर्किंग, पर्यटन सेवा, हास्य कलाकार के कार्यों में जातक का रूझान या निपुण होता है.

सामान्यतः किसी ग्रह के अस्त होने से उसकी प्रभाव शक्ति में कमी आ जाती है. लेकिन इस बार स्थिति अलग मानी जा रही है. कुछ राशियों के लिए बुध का यह परिवर्तन राजयोग जैसे फल, नौकरी, व्यापार में उन्नति और आर्थिक लाभ के अवसर लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुधदेव है. इसलिए इसका असर आप पर सबसे अधिक दिखाई देगा. इस दौरान आपका आत्म विशवास मजबूत रहेगा. आपके निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी. रुके हुए काम धीरे-धीरे पटरी पर आएंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारों से नावाजा जा सकता है. आपकी संचार कौशल की बदोलत आपको बड़ी कामयाबी मिल सकती है. ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद के संकेत मिल सकते हैं. बता दें कि बुध 13 मार्च को दोबारा उदय होंगे.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय आपके आर्थिक क्षेत्र को मजबूत करेगा. आमदनी में बढ़ोतरी के मौके मिल सकते हैं. अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो 13 मार्च के बाद कदम उठाना शुभ रहेगा. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगी. पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है. कारोबार करने वालों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है.
तुला राशि
तुला राशि जातकों के लिए यह समय आपकी प्रेम संबंधों में पॉजिटिव बदलाव ला सकता है. क्रिएटिव कामों में दिलचस्पी बढ़ेगी. नए प्रोजेक्ट सफल हो सकते हैं. आपको अपने बच्चों से अच्छी खबरें मिल सकती है. कारोबार में नए कॉन्टैक्ट फायदेबंद साबित होंगे. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय हिम्मत के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा. आपको अपने भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा. छोटी यात्रा का फायदा होगा. कार्य क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशन्नसा होगी. सीनियर्स से मिलने वाले सपोर्ट से तरक्की के मौके मिल सकते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


