Ramadan Start Date : इस्लामी धर्म का सबसे पवित्र महीना माहे रमजान की शुरुआत होने जा रही है! आज यदि चांद दिखाई देता है तो इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी. जिसका पहला रोजा 18 फरवरी को रखा जाएगा. रमजान के दौरान हर मुसलमान को रोजा रखना फर्ज माना गया है. इस दौरान इबादत सब्र और नेकी के कार्य करने पर विशेष जोर दिया जाता है.

इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए रमजान

दुनिया भर के मुसलमान इस एक माह की अवधि में खुदा की इबादत करते हैं. रमजान में लगभग 29 से 30 दिनों की अवधि होती है जो नियम-संयम, धैर्य, और आत्म शुद्धि का प्रतीक है. रमजान का मुकद्दस महीना सिर्फ भारत के मुसलमानों के लिए ही अहम नहीं होता, इसे सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्की, इंडोनेशिया, यूएई सहित पूरी दुनिया में मनाया जाता है.

इस्लामिक कैलेंडर में नौवा माह है रमजान

इस्लामी कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है और इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने में रमजान आता है. रमजान माह की शुरुआत चांद दिखने पर निर्भर करती है, इस बार अनुमान है कि यह 17 या 18 फरवरी 2026 से शुरू हो सकता है. अगर सऊदी अरब में रमजान का चांद 17 फरवरी को दिख गया, तो पहला रोजा 18 फरवरी को हो सकता है. अगर चांद नहीं दिखता है, तब सऊदी में पहला रोजा 19 फरवरी को रखा जाएगा.

ये है सहरी-इफ्तार का समय

रोजे की तारीखसहरी समयइफ्तार समय
19 फरवरी 202605:36 AM 06:15 PM
20 फरवरी 202605:35 AM 06:16 PM
21 फरवरी 202605:35 AM 06:17 PM
22 फरवरी 202605:34 AM 06:17 PM
23 फरवरी 202605:33 AM 06:18 PM
24 फरवरी 202605:32 AM 06:19 PM
25 फरवरी 202605:31 AM 06:19 PM
26 फरवरी 202605:30 AM 06:20 PM
27 फरवरी 202605:29 AM 06:21 PM
28 फरवरी 202605:28 AM 06:21 PM
1 मार्च 202605:27 AM 06:22 PM
2 मार्च 202605:26 AM 06:23 PM
3 मार्च 202605:25 AM 06:23 PM
4 मार्च 202605:24 AM 06:24 PM
5 मार्च 202605:23 AM 06:25 PM
6 मार्च 202605:22 AM 06:25 PM
7 मार्च 202605:21 AM 06:26 PM
8 मार्च 202605:20 AM 06:26 PM
9 मार्च 202605:19 AM 06:27 PM
10 मार्च 202605:18 AM 06:28 PM
11 मार्च 202605:17 AM 06:28 PM
12 मार्च 202605:15 AM 06:29 PM
13 मार्च 202605:14 AM 06:29 PM
14 मार्च 202605:13 AM 06:30 PM
15 मार्च 202605:12 AM 06:31 PM
16 मार्च 202605:11 AM 06:31 PM
17 मार्च 202605:10 AM 06:32 PM
18 मार्च 202605:08 AM 06:32 PM
19 मार्च 202605:07 AM 06:33 PM