एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के पिता और लेखक सलीम खान (Salim Khan) की तबियत अचानक बिगड़ गई है. खबर है कि हाल ही में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिवार के तमाम लोग लगातार हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं. आज मंगलवार की सुबह सलमान खान (Salman Khan) को अपने सिक्यॉरिटी गार्ड्स के साथ लीलावती अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया था. सलीम को क्यों हॉस्पिटलाइज किया गया है, परिवार के तरफ से इसे लेकर कोई जानकारी या बयान नहीं दिया गया है.

‘जंजीर’, ‘शोले’ और ‘डॉन’ जैसी ब्लॉकबस्टर कहानियां

बता दें कि सलीम खान (Salim Khan) का जन्म इंदौर में हुआ था. उन्होंने ‘जंजीर’, ‘शोले’ और ‘डॉन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानियां लिखी हैं. फिल्मी दुनिया में सलीम-जावेद की जोड़ी सुपरहिट जोड़ियों में से एक मानी जाती है. कहा जाता है कि सलीम खान खास तौर से कहानियों और किरदारों को आगे बढ़ाया करते थे, जबकि अख्तर संवाद और स्क्रिप्ट राइटिंग पर ध्यान देते थे.

Read More – Nikki Tamboli के नाम पर हो रही थी ठगी, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लोगों को किया आगाह …

सलीम खान का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, तो सलीम खान (Salim Khan) एक मशहूर स्क्रीनराइटर और फिल्म निर्माता हैं. अपने करियर में उन्होंने कई कल्ट फिल्में दी हैं. सलीम खान की दो पत्नियां हैं. पहली पत्नी का नाम सलमा खान है और दूसरी पत्नी हेलन हैं. उनके पांच बच्चे हैं. सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा उनकी पहली पत्नी, सलमा खान के बच्चे हैं, जबकि अर्पिता उनकी गोद ली हुई बेटी हैं.