शुक्र को सुख, सुंदरता, धन, दौलत, समृद्धि, प्रेम, वैवाहिक जीवन में ख़ुशी देने वाला ग्रह माना जाता है. शुक्र अभी कुंभ राशि में गोचर कर रहा है. 2 मार्च को होलिका दहन के दिन शुक्र मीन राशि में चले जाएंगे. शुक्र के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों पर पड़ेगा. ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि शुक्र की उच्च राशि है. इस राशि में होने पर शुक्र बहुत प्रभावशाली और शक्तिशाली हो जाता है. इसके परिणामस्वरूप, रिश्तों, धन, भौतिक सुख-सुविधाओं, कला, क्रिएटिविटी और पैसे के मामलों में अच्छे बदलाव देखने को मिलते हैं.शुक्र की कृपा से जीवन में खुशी, आकर्षण और समृद्धि बढ़ती है. कई लोगों के लिए यह समय प्रेम संबंधों को मजबूत करने, शादीशुदा जिंदगी में मिठास घूमने का समय बन सकता है. इस परिवर्तन का इन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है.

वृषभ राशि

शुक्र इस राशि का स्वामी है. इसलिए, अचानक धन लाभ आय के नए सोर्स और चीजों की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है. नौकरी पैसा लोगों को सम्मान मिलेगा. आर्ट, फ़ैशन, डिजाइन या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए बड़े मौके मिलेंगे. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. जीवनसाथी के साथ अच्छे रिश्ते बढ़ेंगे.

तुला राशि

तुला राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में लाभ मिल सकता है. रुके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिरता आएगी. इनकम में बढ़ोतरी के संकेत हैं. पार्टनरशिप ममें लाभ मिलेगा. सेहत में सुधार होगा. रोजाना की इनकम के सोर्स मज़बूत होंगे. शादीशुदा जिंदगी में रोमांस बढ़ेगा. जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा.

मकर राशि

यह समय इन्वेस्टमेंट से फायदा दिलाएगा. प्रॉपर्टी खरीदने या बड़े फैसले लेने के लिए समय अच्छा है. समाज में मन सम्मान बढ़ेगा. नए संबंध लाभकारी साबित होंगे. छोटी यात्राएं से फायदा होगा. भाई-बहनों का भी सपोर्ट मिलेगा. प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव होंगे.

मीन राशि

यह समय शुभ रहेगा. पैसे की दिक्कतें हल हो सकती हैं. परिवार में खुशियां बढ़ेगी. हायर एजुकेशन या प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे नतीजे मिलेंगे. धार्मिक यात्रा हो सकती है. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. प्रेम संबंध स्थिर होंगे. इस गोचर के दौरान आप संतुष्ट महसूस करेंगे.