Ramadan 2026 : रमजान का पाक महीना शुरू हो रहा है यह महीना रोजा रखने और अल्लाह की इबादत के लिए सबसे खास होता है. रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है. हर मुसलमान के लिए यह 30 दिन बहुत ही खास होते हैं. भारत में रमजान का चांद आज यानी 18 फरवरी को देखा जाएगा. इसके साथ ही रमजान का पवित्र महीना शुरू हो जाएगा, जिसका पहला रोजा 19 फरवरी को रखा जाएगा. कई देश इंडोनेशिया मलेशिया सिंगापुर फिलीपींस तुर्की और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में 19 फरवरी से रमजान शुरू होने की घोषणा कर दी गई है.

रमजान की शुरुआत कैसे निर्धारित की जाती है
खगोलीय भविष्यवाणी हमें एक अनुमान देती है. लेकिन रमजान की आधिकारिक शुरुआत चांद देखने के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाती है. रमजान की शुरुआत सूर्यास्त के बाद देखने वाले बदले अर्थ चंद्राकर चंद्रमा के प्रकट होने पर होती है. यह प्रथम इस्लामी परंपरा की शिक्षाओं का अनुसरण करती है. सदियों से यही विधि चली आ रही है.
रमजान चिंतन और अनुशासन का महीना
माहे रमजान मुस्लिम समाज के लिए अपने आत्म चिंतन और अनुशासन का महीना और अपनी आत्मा शुद्ध करने का विशेष समय होता है. कैलेंडर से परे रमजान का अर्थ उसे चीज से निहित है जिसका यह प्रतिनिधित्व करता है. रमजान का मतलब है, शरीर और भावनात्मक इच्छाओं पर आत्म नियंत्रण. अनुशासन के माध्यम से आस्था मजबूत करना. रमजान लोगों को याद दिलाता है कि व्यक्तिगत विकास तभी संभव है, जब इरादा और निरंतरता एक साथ मिले.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


