रवि रायकवार, दतिया। गोराघाट में 6 फरवरी को सिंध नदी किनारे शव मिलने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मृतक की पहचान ग्वालियर निवाड़ी हंसराज के रूप में हुई। वहीं जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या की गई थी। मुख्य आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी और चचेरा भाई निकला।
शादी के 9 दिन बाद 3500 KM पैदल यात्रा पर निकले दंपति, नवविवाहित जोड़े ने दिया ये संदेश
दरअसल, हंसराज वर्मा की पत्नी का मृतक के चचेरे भाई हेमंत से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब हंसराज को ये पता चला तो उसने दोनों का मिलना बंद कर दिया। एक दूसरे से जुदा होने से गुस्साए भाई और पत्नी ने हंसराज को रास्ते से हटाने का प्लान बनायाl हेमंत और मृतक की पत्नी ने साजिश करके अपने एक दोस्त अनिल खटीक को बुलायाl दोनों ने हंसराज के साथ बैठकर शराब पी और सिंध नदी किनारे ले जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दीl
एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत का मामला: मोबाइल से मिले कई मैसेज, SIT करेगी मामले की जांच
गोराघाट पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर आखिरकार हत्या की अबूझ सी लगने वाली पहेली को सुलझा ही लियाl बता दें कि लाश मिलने के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की शिनाख्त करना और मौत की वजह पता करना थी। पुलिस की जद्दोहजहद के बाद ग्वालियर के हंसराज नामक युवक के लापता होने की जानकारी मिली थी। फोटो से मृतक की पहचान साफ हो गई। वहीं परिजनों ने भी हंसराज का शव होने की पुष्टि की।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


