Chandra Grahan 2026 : साल पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर लगेगा. भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखने से सूतक काल मान्य होगा. चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होली के दिन लगेगा. दोपहर को लगने वाले चंद्र ग्रहण की अवधि 3.27 मिनट की होगी. इसके बाद होलिका दहन किया जाएगा. यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगने जा रहा है. यह ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. जिसका सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा.

भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोहपर 3.20 बजे से शुरू होकर 6.47 बजे तक रहेगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 6.20 बजे से शुरू होगा. सूतक काल के दौरान पूजा-अर्चना करना, मूर्तियों को छूना वर्जित होता है. इसलिए इस दौरान मंदिर के पट बंद रहेंगे. इसके साथ ही नई परियोजनाएं शुरू करना और कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है. इस अवधि में खाना बनाना, खाना, यात्रा करना प्रतिबंधित रहता है. ऐसा माना जाता है कि गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.

इन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

मेष राशि

चंद्र ग्रहण आपकेलिए अशुभ माना जा रहा है. व्यस्त दिनचर्या और खर्चे बढ़ सकते हैं. बचत करना मुश्किल होगा.

कर्क राशि

आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. आय के स्रोत कमजोर हो सकते हैं. व्यापार में नुकसान और अनावश्यक यात्रा की संभावना है.

सिंह राशि

सिंह राशि में हो ये ग्रहण लगने वाला है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं. चोट या दुर्घटना का डर. आर्थिक हानि हो सकती है. विवाद से बचना जरूरी.

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है. करियर संबंधी चुनौतियां आएगी. इसी से उधार लेन-देन ना करें.

मीन राशि

अचानक कार्य में अड़चन आ सकती है. पारिवारिक तनाव बढ़ेगा. बच्चों को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी. सफलता के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे.