दीपक सोहले, बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र की मांडवा ग्राम पंचायत में बनी डामरी सड़क निर्माण के दो दिन बाद ही उखड़ने लगी। करीब 50 लाख रुपए की लागत से बनी इस सड़क को लेकर अब ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने इसे सीधे तौर पर “भ्रष्टाचार की सड़क” करार दिया है। इस घटिया निर्माण का मुख्य कारण जनप्रतिनिधि की निष्क्रियता, मौके पर जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण न करना, ग्रामीणों से दूरी रखना इसी कारण ठेकेदार मनमानी करते है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी रोड
बुरहानपुर जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र मांडवा-बदनापुर मार्ग पर लगभग 7.5 किलोमीटर लंबी डामरी सड़क का निर्माण किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही है, लेकिन निर्माण के महज दो दिन बाद ही सड़क की डामर परत उखड़ने लगी। जैसे ही ग्रामीणों ने सड़क की स्थिति देखी, उनका आक्रोश फूट पड़ा। युवाओं और ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा करते हुए ठेकेदार पर घटिया निर्माण का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें: MP में सरकारी योजना की समीक्षा: CS ने गौ पालन-आदर्श ग्राम बनाने के दिए निर्देश, स्वास्थ्य-शिक्षा, जनगणना और महिला दिवस को लेकर दिया ये टारगेट
विधायक पर भी सवाल, आंदोलन की दी चेतावनी
लोगों का कहना है कि 50 लाख की लागत से बनी सड़क अगर दो दिन में उखड़ जाए, तो यह साफ तौर पर भ्रष्टाचार का मामला है। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विधायक मंजू दादू पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं, उसके बाद गांव की समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं होती। चेतावनी दी गई है कि यदि सड़क की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा, “दो दिन में सड़क उखड़ गई, यह सीधे-सीधे भ्रष्टाचार है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो हम आंदोलन करेंगे।”
ये भी पढ़ें: वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला: सागौन लकड़ी जब्ती के दौरान लाठी-डंडों से ग्रामीणों ने किया अटैक, वनकर्मी गंभीर रूप से घायल
सुपरवाइजर ने माना घटिया निर्माण, SDM ने जांच के बाद कार्रवाई की कही बात
मौके पर पहुंचे कंपनी के सुपरवाइजर विनय फूलमालि ने भी स्वीकार किया कि सड़क निर्माण घटिया हुई है। वहीं सड़क का निरीक्षण किया और कहा कि जहां-जहां समस्या है, वहां इमल्शन डालकर मरम्मत की जाएगी। नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला का कहना है कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रही है। मामले की जांच कर रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी, जिसके बाद ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होती है या नहीं। फिलहाल मांडवा की यह सड़क ग्रामीणों के लिए विकास नहीं, बल्कि सवाल बन गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


