फरवरी माह का अंतिम दौर चल रहा है. ऐसे में एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटित होने वाली है. जिसमें 6 ग्रह एक साथ आ रहे हैं. पृथ्वी से जब इन ग्रहों को देखा जाएगा तो वह एक कतार में दिखाई देंगे. किसने बुध शुक्र बृहस्पति शनि वरुण और अरुण एक सीट में दिखाई देंगे. इसे सामान्य बोलचाल की भाषा में अक्सर ग्रहों की परेड कहा जाता है. नासा के अनुसार बुध, शुक्र बृहस्पति शनि यूरेनस और नेपच्यून सूर्यास्त के तुरंत बाद दिखाई देंगे, हालांकि साफ आसमान होने पर इनमें से केवल चार ग्रह ही सीधे देखे जा सकेगा.

ग्रहों की हलचल का धार्मिक महत्व भी बहुत ज्यादा है, जब कई बड़े ग्रह एक ही सीधा में आकर सक्रिय होंगे तो इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. ग्रहों की स्थिति के अनुसार गुरु मिथुन में, शनि मिल में और बुध शुक्र के साथ राहु कुंभ राशि में स्थित है. फरवरी के अंत में मंगल और चंद्रमा भी कुंभ राशि में पहुंच जाएंगे. जिससे ऊर्जा और भावनात्मक शक्ति में बढ़ोतरी होगी. ग्रहों की यह विशेष व्यवस्था जातकों के सोचने, धन जिम्मेदारी और भाग्य से जुड़े मामलों में तेजी से बदलाव लेकर आएगी. कुछ लोगों को अचानक अवसर, नए संपर्क और आर्थिक लाभ मिल सकते हैं. सही दिशा में किए गए प्रयास से विशेष सफलता मिलने के संकेत बने रहेंगे. इन 6 ग्रहों की यह अद्भुत और दुर्लभ व्यवस्था बेहद लाभकारी साबित होगी. जिन लोगों के लिए यह सबसे ज्यादा लाभकारी होने वाला है वह इस तरह है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के करियर में तेजी से छल आने के संकेत आय के नए स्रोत बन सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलने से मनोबल मजबूत होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला होगा. गुरु का प्रभाव स्वस्थ को व्यापक बनाएगा. नए संपर्क से फायदा होगा. नई नौकरी के लिए भी अच्छा समय होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय नेतृत्व को मजबूत करने वाला होगा. व्यापार में विस्तार होगा. साझेदारी में लाभ के संकेत है. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रभावशाली लोगों से सहयोग मिलेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को मेहनत का फल मिलने वाला है. स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुराने विवाद हल होंगे. अच्छे रिटर्न की संभावना है. अचानक अवसर और नया कार्य प्राप्त हो सकता है.