वर्तमान में कुंभ राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है. ऐसे में 23 फरवरी सुबह 7:27 बजे मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है. अभी, धन और खुशहाली का प्रतीक शुक्र और ज्ञान और बुद्धि के दाता बुध के साथ राहु भी कुंभ राशि में हैं. ज्योतिष में मंगल और शुक्र की युति को बहुत प्रभावशाली माना जाता है. जब ऊर्जा का प्रतीक मंगल और वैभव, सुख का प्रतीक शुक्र एक साथ आते हैं तो यह आर्थिक समृद्धि और सफलता के द्वार खोलते हैं.

मिथुन राशि
इस दौरान मिथुन राशि वालों को अपने परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा. आर्थिक मामलों में नए मौके मिलेंगे. धन आवक के नए सोर्स बनेंगे. प्यार के रिश्ते मजबूत होंगे. हालांकि, अपनी सेहत को नज़रअंदाज न करें और बेवजह के विवाद से बचें.
वृश्चिक राशि
जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को तारीफ मिल सकती है, जबकि प्रोफेशनल्स के लिए समय अच्छा रहेगा. सोशल सर्कल का दायरा बढ़ेगा. नए संपर्क भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं. दोस्तों का सहयोग मुश्किल कामों को भी आसान बना देगा.
मकर राशि
जोश और कॉन्फिडेंस से भरा होने वाला है मकर राशि वालों के लिए यह समय. छात्र अपनी पढ़ाई में काफी ज्यादा लाभ लेंगे धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी. कुछ लोगों को एजुकेशन और ट्रेनिंग से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती है. कुल मिलाकर, यह समय पॉजिटिव एनर्जी से भरा रहेगा.
कुंभ राशि
यह गोचर कुंभ राशि में ही हो रहा है, इसके लिए कुंभ राशि वालों के लिए खास तौर पर फायदेमंद हो सकता है. कारोबार में नए समझौते लाभकारी होंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. सेहत ठीक रहेगी, लेकिन इस दौरान खूब पानी पीए.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


