Chandra Grahan on Holi : साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होली के दिन पड़ रहा है. भारत में यह चंद्र ग्रहण शाम 5: 59 मिनट पर चंद्रोदय के साथ शुरू होगा. जो शाम 6: 47 मिनट तक रहेगा. यानी लगभग 48 मिनट तक इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा. यानी 6: 20 मिनट के प्रभावी होगा. वहीं चंद्र ग्रहण सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव डालने वाला है.

इसका वास्तविक परिणाम व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करेगा. लेकिन राशि अनुसार देखें तो कुछ लोगों को चंद्र ग्रहण के बाद धन लाभ, करियर में तरक्की, व्यापारिक फायदा देने वाला है. ज्योतिषीय दृष्टि से चंद्रग्रहण कुंभ राशि में लगेगा. चंद्र ग्रहण के समय सूर्य और राहु पांचवे ग्रह कुंभ राशि में होंगे. चंद्रमा सिंह राशि में होगा. चंद्र ग्रहण इन रूस के लिए लाभकारी सिद्धा हो सकता है.

इन राशि वालों के खुलेंगे भाग्य

मेष राशि

धन वृद्धि के साथ आय भी बढ़ेगी. जीवन में नए लोगों की इंट्री होगी. मन में किसी भी तरह के भ्रम को पैदा न होने दें. महत्वाकांक्षाओं बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में थोड़ा संभलकर रहना होगा.

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी. नौकरी बदलने के योग हैं, जो लाभकारी होंगे. बड़े निर्णय को लेकर लंबे समय से जो उलझन थी, वह समाप्त होगी. अपने बॉस के साथ संबंध अच्छे होंगे.

कन्या राशि

आपकी जीवनशैली में बड़े बदलाव देने को मिलेंगे. इस दौरान दुश्मन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे. किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला होगा.

धनु राशि

एक नई ऊर्जा का संचार होगा. जिससे सरात्मकता बढ़ेगी. लाभकारी मौके लेकर आएगा. यात्राएं आपके लिए सुखद सिद्ध होंगी. डिजिटल मीडिया, कमीशन, टूर एंड ट्रेवल्स के काम से जुड़े लोगों के लिए लाभ की संभावना है.