Today’s Top News: रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 62वां जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में अत्यंत उत्साह, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया. मुख्यमंत्री ने अपने गृहग्राम बगिया स्थित अपने घर पहुंचते ही सबसे पहले अपनी माता जसमनी देवी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

अंबिकापुर. जिले में बड़े पैमाने पर पटवारियों का तबादला किया गया है. लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे 83 पटवारियों को इधर से उधर किया गया है. इस संबंध में कलेक्टर अजित वसंत ने आदेश जारी करते हुए शहर क्षेत्र में लंबे समय से पदस्थ पटवारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जिम्मेदारी सौंपी है. इस तबादला सूची को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से जारी किया गया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी हो गई है. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने आज अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है, जिसमें प्रदेश में करीब 24,99,823 वोटरों के नाम कटे हैं. इसमें सबसे ज्यादा रायपुर जिले में करीब 4,98,556 वोटरों के नाम काटे गए हैं. वहीं सबसे कम खैरागढ़ में 9,843 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. प्रदेश में अब कुल वोटरों की संख्या 1,87,30,914 हो गई है.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी-कर्मचारियों पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में आज एसीबी बिलासपुर ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. स्व सहायता समूह को शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटित कराने के एवज में आरोपी अधिकारी ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी, जिसमें से 90,000 रुपये की रिश्वत की रकम एसीबी ने मौके से बरामद की है.

रायपुर. पूर्व मंत्री कवासी लखमा छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र में हिस्सा ले सकेंगे. उन्हें उच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सत्र में उनकी उपस्थिति की अनुमति कुछ शर्तों के आधार पर दी है.

रामानुजगंज. जिला जेल रामानुजगंज में हत्या के आरोप में बंद 42 वर्षीय विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान विष्णु कुमरिया (उम्र 42 वर्ष) निवासी ग्राम सीतारामपुर पाट, थाना पस्ता के रूप में हुई है. वह 15 नवंबर 2023 को हुए हत्या प्रकरण में आरोपी था और न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था.

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

बगिया में आत्मीयता के साथ मना CM का जन्मदिन : मां का चरण छूकर विष्णुदेव साय ने लिया आशीर्वाद, बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

CG Transfer : लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे 83 पटवारियों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…

जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप: पेट दर्द और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

ACB की बड़ी कार्रवाई : फूड इंस्पेक्टर 90,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, उचित मूल्य दुकान आबंटन के नाम पर मांगे थे एक लाख

Lalluram Special : छत्तीसगढ़ में 24,99,823 वोटरों के कटे नाम, रायपुर में सबसे ज्यादा तो खैरागढ़ में सबसे कम नाम हटाए गए, देखिए जिलेवार आंकड़े…

बड़ी खबर : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, लेकिन इन शर्तों का करना होगा पालन

AI Summit में युकां के प्रदर्शन का विरोध : BJYM ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव, फूंका राहुल गांधी का पुतला

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, झूमाझटकी भी हुई

BJP मंडल अध्यक्ष की कार में लगी भीषण आग, डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में जाते वक्त रास्ते में हुआ हादसा, देखें VIDEO

CG News : खेलते-खेलते कुंए में गिरी 4 साल की मासूम, पानी में डूबकर हुई मौत

पत्नी को घर से निकाला, दूसरी महिला के साथ रहने लगा पति, हाईकोर्ट ने कहा – देना होगा गुजारा भत्ता

Chhattisgarh : गांव में चुगली करने पर लगेगा 5 हजार जुर्माना, ग्रामीणों ने लिया फैसला

नक्सलवाद की प्रतीकों पर वार, सुरक्षा बलों ने गढ़चिरौली में 44 नक्सली स्मारक किया ध्वस्त