राकेश चतुर्वेदी/शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में नए वित्तीय वर्ष में बिजली के दाम बढ़ सकते हैं। दरअसल, बिजली कंपनियों ने 10 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। इसे लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने कहा कि बजट में किसी भी कर (TAX) का ऐलान नहीं किया है। एमपी में सरप्लस बिजली है तो सस्ती बिजली क्यों नहीं मिल रही है ? विपक्ष ने सरकार पर पाकिस्तान को आर्थिक मदद पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। वहीं इस पर बीजेपी की भी प्रतिक्रिया सामने आई हैं।
पाकिस्तान की मदद कर रही सरकार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बिजली दर और स्मार्ट मीटर पर बड़ाआरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार, भारत के दुश्मन की आर्थिक मदद कर रही है। क्या ये देशद्रोह नहीं है ? अडानी के जरिए जिस कंपनी के साथ डील हुई है, उसमें पाकिस्तानी कंसलटेंट शामिल है। स्मार्ट मीटर में सरकार का फायदा या अडानी का फायदा ? सिंघार ने कहा कि इसके जरिये पाकिस्तान का फायदा हो रहा है। मध्य प्रदेश सरकार, भारत के दुश्मनों की मदद कर रही है।
ये भी पढ़ें: MP में लगेगा बिजली का करंट! एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी बिजली! महीने में औसत इतने रुपये तक बढ़ सकता है बिल
बड़े उद्योगपतियों को लाभ
उन्होंने यहा भी कहा कि प्रदेश में कम दरों पर बिजली क्यों नहीं मिल रही है ? यह सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। सिंघार ने कहा कि सरकार दावा करती है कि हमारे पास सरप्लस बिजली है, हम दिल्ली मेट्रो को देते हैं। सरप्लस बिजली है तो मध्य प्रदेश को सस्ती बिजली क्यों नहीं मिल रही है ? बड़े उद्योगपतियों को लाभ दिया जा रहा है, जिससे आम जनता परेशान है।
कांग्रेस यह होने नहीं देगी- महेश परमार
कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि सरकार ने बजट में कहा है कि कोई कर (TAX) नहीं लगा रहे है। अब बिजली पर सीधा 10 प्रतिशत कर लगाया जा रहा है। कांग्रेस यह होने नहीं देगी। पार्टी इसका विरोध करेगी।
बीजेपी बोली- विधानसभा में करेंगे बात
वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। बीजेपी विधायल प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि दिग्विजय सिंह की सरकार में बिजली कम थी और महंगी भी थी। लोधी ने बताया कि बिजली महंगी नहीं होगी। हम विधानसभा में बात करेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


