ZIM vs WI T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज के चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के क्रिकेटरों का पूरी तरह मनोबल तोड़ दिया. सबसे पहले वेस्टइंडीज ने 254 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. सिमरन हेट मायर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 34 बाल पर 85 रनों ने की तूफानी पारी खेली. शुरुआत से ही जिम्बाब्वे के खिलाड़ी दबाव में बिखरते चले गए. नतीजन टीम 147 रनों पर सिमट गई. वेस्टइंडीज ने 107 रन से मैच जीत लिया. अब वह ग्रुप 1 में +5.350 रन रेट के साथ पहले स्थान पर आ गई है.

वानखेड़े के मैदान में खेले गए सुपर 8 के मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए और जिम्बाब्वे को जीत के लिए 255 का टारगेट मिला. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 17.4 ओवर में 147 रन बनाए और सिकंदर रजा की टीम को हार मिली. वेस्टइंडीज ने इस मैच में 254 रन बनाए थे जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी था. सिमरन हेट ने 34 गेंद पर 85 रन बनाया और रोवमैन पॉवेल ने 35 बॉल पर 59 की शानदारी पारी खेली. वहीं गुडाकेश मोटी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. अकील होसेन में 3 विकेट और मैथ्यू फोर्ड ने 2 विकेट झटके.
जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11
ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड एनगरावा, ब्लेसिंग मुजरबानी.
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


