बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शाहबुद्दीन ने एक इंटरव्यू में अंतरिम सरकार के पूर्व मुखिया मोहम्मद यूनुस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पूर्ववर्ती मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें 18 महीनों तक लगभग नजरबंद रखा गया और विदेश यात्रा की अनुमति नहीं दी गई. उन्होंने कहा कि यूनुस सरकार ने दो बार उनके विदेश दौरे रद्द कर दिए। एक बार कोसोवो जाने से रोका गया और दूसरी बार कतर के अमीर के निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय ने यह कहकर पत्र भेज दिया कि राष्ट्रपति व्यस्त हैं।
बांग्लादेशी अखबार को दिए एक इंटरव्यू में राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने कहा कि उनकी यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से वह ईद परंपरा भी बाधित हुई, जिसका पालन देश की आजादी के बाद से हर राष्ट्रपति करता आया है.
बांग्लादेश अखबार को दिए एक इंटरव्यू में राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने कहा कि उनकी यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से वह ईद परंपरा भी बाधित हुई, जिसका पालन देश की आजादी के बाद से हर राष्ट्रपति करता आया है. उन्होंने राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास बंग भवन का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा लगता था जैसे मैं इस महल में नजरबंद हूं.
शहाबुद्दीन ने कहा कि राष्ट्रपति देश की आजादी के बाद से चली आ रही परंपरा के तहत राष्ट्रीय ईदगाह मैदान में ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा की नमाज में शामिल होते हैं लेकिन यूनुस की सरकार ने इस परंपरा में बाधा डाली. उन्हें दोनों ईद की नमाज के लिए राष्ट्रीय ईदगाह मैदान जाने की अनुमति नहीं दी गई.
उन्होंने कहा कि मुझे सुरक्षा विभाग के माध्यम से स्पष्ट रूप से सूचित कर दिया गया था कि आप राष्ट्रीय ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने नहीं जाएंगे. शहाबुद्दीन ने शिकायत की कि जहां मुख्य सलाहकार यूनुस ने 14 विदेश यात्राएं कीं, वहीं उन्हें स्वास्थ्य कारणों से भी विदेश जाने की अनुमति नहीं दी गई.
राष्ट्रपति ने बताया कि उनकी बायपास सर्जरी सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में हुई थी और एक साल बाद फॉलो अप के लिए जाने की इजाजत मांगी थी, लेकिन विदेश मंत्रालय ने सीधे मना कर दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कहा गया कि जरूरत पड़ी तो डॉक्टर को विदेश से बुला लिया जाएगा लेकिन उन्हें बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि लंदन के केंब्रिज पार्कवे अस्पताल में अपॉइंटमेंट होने के बावजूद उन्हें वहां भी जाने की अनुमति नहीं मिली।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


