प्रदीप मालवीय, उज्जैन। शहर में गोल्डमैन के नाम से फेमस रोशन यादव के खिलाफ चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में उज्जैन के खाक चौक चौराहे पर महिंद्रा थार गाड़ी को तेज गति से रॉन्ग साइड चलते हुए दिखाया गया है। पुलिस का कहना है कि वाहन चालक ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है जिसके बाद उक्त कार्रवाई की गई है।

हूटर तेज आवाज में बज रहा था

वीडियो में देखा गया कि रोशन यादव एक काले रंग की महिंद्रा थार को खाक चौक चौराहे पर रॉन्ग साइड और तेज गति से चला रहे है। इस दौरान वाहन में लगा हूटर अत्यधिक तेज आवाज में बज रहा था और वाहन में अवैध फिल्म लगी हुई थी। साथ ही, चालक ने सीट बेल्ट भी नहीं पहना था। पुलिस ने बताया कि इस खतरनाक ड्राइविंग के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए रोशन यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच निरीक्षक गजेन्द्र पचौरिया कर रहे है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

टीकाकरण से 10 माह के मासूम बच्चे की मौतः इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक बच्चा आईसीयू में भर्ती

यातायात नियमों का पालन करें

पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए ऐसे खतरनाक कृत्यों से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m