चीन की रणनीति हमेशा दुनिया की नजरों से छुपकर खौफनाक एक्सपेरिमेंट करने की रही है. एक बार फिर से चीन की एक ऐसी ही चाल सामने आई है, जिसके बारे में अमेरिका को पता चल गया है. दावा किया जा रहा है कि चीन ‘परमाणु बमों के बच्चे’ पैदा कर रहा है, यानी छोटे और बेहद एडवांस न्यूक्लियर हथियार तैयार कर रहा है. अमेरिका ने चीन की इस चाल का खुलासा करते हुए ये डर जताया है कि चीन के इन नए न्यूक्लियर हथियार के आगे अमेरिका-रूस जैसे देश भी बौने हो जाएंगे.

चीन दुनिया की नजरों से छुपकर नेक्स्ट जेनेरेशन न्यूक्लियर वॉरहेट तैयार कर रहा है, जिसकी पहली झलक US को दिख गई है. इसके बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि चीन दो ‘परमाणु बमों के बच्चे’ यानी बेहद छोटे और आधुनिक न्यूक्लियर हथियार तैयार कर रहा है, वो इतने शातिर हैं कि इन्हें पकड़ना नामुमकिन होगा.

चीन के ये एडवांस्ड हथियार इतने छोटे और शातिर होगा कि इन्हें पकड़ना नामुमकिन होगा और अब चीन की इस चाल ने साफ कर दिया है कि एशिया में एक बहुत बड़ा और जानलेवा खेल शुरू हो चुका है, जिसने सुपरपावर्स की नींद उड़ा दी है.

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2020 में चीन के उत्तर-पश्चिमी इलाके ‘लॉप नुर’ में एक धमाका हुआ था. वैज्ञानिकों ने बताया कि इस इलाके में मैग्निट्यूड 2.75 के झटके महसूस हुए थे, जो कोई भूकंप या माइनिंग का धमाका नहीं था, बल्कि एक परमाणु परीक्षण था.

रिपोर्ट्स में एक और दिलचस्प बात सामने आई है. 2020 में जब यह टेस्ट हुआ, तब चीनी अधिकारी इतने डरे हुए थे कि उन्हें लगा अमेरिका उन पर हमला कर सकता है.

मीडिया को अमेरिकी खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक चीन चोरी-छिपे दुनिया के सबसे घातक परमाणु हथियार तैयार कर रहा है. दावा किया जा रहा है कि चीन ने साल 2020 में ही एक गुप्त परमाणु परीक्षण किया था, ताकि वह अपनी सेना को दुनिया की सबसे आधुनिक ‘न्यूक्लियर फोर्स’ बना सके.

वाशिंगटन में चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यु ने कहा कि अमेरिका अपनी परमाणु दादागिरी चलाने के लिए चीन को बदनाम कर रहा है. चीन ने कभी ‘नो फर्स्ट यूज’ की नीति नहीं छोड़ी है. जब इस बारे में चीन से सवाल किया गया, तो उन्होंने हमेशा की तरह पल्ला झाड़ लिया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m