नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित गलगोटिया विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 18 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है, जो गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था।

पीएम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गौरव के रूप में हुई है, जो ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। गौरव हॉस्टल में अपने चचेरे भाई के साथ रह रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

READ MORE: READ MORE: ‘बहनजी’ का ‘ब्राम्हण कार्ड’: पुराने प्लान से सत्ता हासिल करने की तैयारी में मायावती, 2007 का ‘मास्टरस्ट्रोक’ 27 में भी आएगा काम ?

प्रेम प्रसंग का लग रहा मामला

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक युवती को फोन पर संदेश भेजा था। संदेश की सामग्री की जांच की जा रही है। शुरूआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मृत छात्र के कॉल डिटेल के साथ-साथ अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। उसके परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी।