ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इजरायल में अपने दूतावास कर्मचारियों को तुरंत देश छोड़ने के लिए कहा है। अमेरिकी दूतावास की ओर से एक्स पर सुरक्षा अलर्ट किया गया है, जिसमें लिखा है, “27 फरवरी को विदेश विभाग ने सुरक्षा जोखिमों के कारण मिशन इजरायल से गैर-इमरजेंसी अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को जाने की अनुमति दी है।” साथ ही, लोग वाणिज्यक उड़ान उपलब्ध होने तक देश छोड़ सकते हैं।
इन जगहों की यात्रा से रोका
अमेरिकी दूतावास ने लिखा कि वह सुरक्षा घटनाओं और बिना किसी पूर्व सूचना दिए, अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को इजरायल के कुछ इलाकों, जेरुशलम के पुराने शहर और वेस्ट बैंक की यात्रा करने से रोक सकता है। दूतावास ने गाजा और गाजा परिधि से 11.3 किमी, उत्तरी इजरायल, लेबनान और सीरिया की सीमाओं से 4 किलोमीटर, मिस्र की सीमा 2.4 किमी के अंदर यात्रा न करने को कहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


