अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु बातचीत में बड़ा फॉर्मूला सामने आया है. ओमान के विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान भविष्य में संवर्धित यूरेनियम जमा नहीं करेगा और पुराने स्टॉक को कम स्तर पर लाकर ईंधन में बदला जाएगा. IAEA पूरी निगरानी करेगा और 90 दिन में समझौता लागू हो सकता है. ओमान के विदेश मंत्री बदर अल्बुसैदी ने बताया कि ईरान ने परमाणु बम बनाने योग्य सामग्री कभी भी अपने पास न रखने पर सहमति दी है. ये समझौता अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति की दिशा में एक अहम कदम है. ओमान इस समझौते में मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा है.

ओमान इस पूरी बातचीत में एक भरोसेमंद मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जो दोनों देशों को एक मेज पर लाने की कोशिश कर रहा है. इस नए समझौते की सबसे बड़ी विशेषता ‘जीरो स्टॉकपाइलिंग’ यानी ‘शून्य भंडारण’ की नीति है.

दुनिया को परमाणु युद्ध के खतरे से बचाने की दिशा में एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है. ओमान के विदेश मंत्री बदर अल्बुसैदी ने दावा किया है कि ईरान अब परमाणु बम बनाने लायक सामग्री कभी भी अपने पास न रखने पर राजी हो गया है. 

वॉशिंगटन में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से एक अहम मुलाकात के बाद अल्बुसैदी ने इस सफलता की घोषणा की. उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिका और ईरान के बीच एक ऐतिहासिक शांति समझौता अब बहुत करीब है. ओमान के विदेश मंत्री के मुताबिक, ‘मेरी राय में सबसे बड़ी उपलब्धि ये समझौता है कि ईरान के पास कभी भी परमाणु बम बनाने योग्य सामग्री नहीं होगी. ये ओबामा के राष्ट्रपति कार्यकाल में हुए पुराने समझौते में शामिल नहीं था. ये बिल्कुल नया है. मुझे लगता है कि शांति समझौता हमारी पहुंच में है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस बातचीत की धीमी रफ्तार पर नाखुशी जाहिर की है. ट्रंप का साफ कहना है कि उन्हें ‘नो एनरिचमेंट’ यानी यूरेनियम संवर्धन पर पूरी तरह से पाबंदी चाहिए. इसके बावजूद अल्बुसैदी को भरोसा है कि ट्रंप प्रशासन और ईरान, दोनों ही इस बार समझौते को लेकर गंभीर हैं.

अब अगर ईरान के पास समृद्ध यूरेनियम का भंडार ही नहीं होगा, तो उसके लिए परमाणु बम बनाना तकनीकी रूप से नामुमकिन हो जाएगा. अब ईरान के पास फिलहाल जो भी परमाणु स्टॉक मौजूद है, उसे न्यूनतम स्तर पर लाया जाए और उसे ऐसे ईंधन में बदल दिया जाए जिसे दोबारा कभी भी हथियार बनाने वाली सामग्री में न बदला जा सके.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m