लखनऊ। पीएम मोदी ने शनिवार को अजमेर में 14 वर्ष आयु की लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी ‘ह्यूमन पैपिलोमावायरस’ (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर कई बच्चियों को टीके लगाए गए। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान को लेकर पीएम मोदी का आभार जताया है।
HPV टीकाकरण अभियान’ का शुभारंभ
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि मातृ शक्ति के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु ‘डबल इंजन’ सरकार पूर्णतः संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में आज अजमेर, राजस्थान से Cervical Cancer की रोकथाम हेतु ‘देशव्यापी HPV टीकाकरण अभियान’ का शुभारंभ हुआ है।
READ MORE: सड़क पर जिंदगी का सफर खत्मः तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को मारी ठोकर, अधेड़ की उखड़ी सांसें
सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार
यह ऐतिहासिक पहल व्यापक और निवारक स्वास्थ्य सेवा के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण होने के साथ ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक और युगांतरकारी प्रयास है। मातृशक्ति के जीवन को यह अमृत कवच प्रदान करने हेतु आपका आभार प्रधानमंत्री जी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


