मनेंद्र पटेल, दुर्ग। भिलाई के पदुमनगर ग्राउंड में एचएम जीएम जनसेवा संस्थान की ओर से छत्तीसगढ़ के वीर शहीदों की स्मृति में “शहीद कप” क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। 21 से 28 फरवरी तक आयोजित इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। आयोजन में रोज राजनीतिक एवं सामाजिक जनप्रतिनिधियों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मैच की शुरुआत की जाती है। वहीं अंतिम दिन शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा।

शुक्रवार शाम को अहिवारा विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पांडेय उपस्थित हुए। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक एचएमजीएम की टीम को बधाई दी। प्रदेश के शहीदों की स्मृति में आयोजित इस आयोजन में News 24 एवं लल्लूराम डॉट कॉम मीडिया पार्टनर के रूप में शामिल हैं। आयोजन के अंतिम दिन समापन समारोह में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक सशक्तिकरण का माध्यम है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करता है। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। प्रवीण सोनी ने कहा कि “शहीद कप” जैसे आयोजन समाज में एकता और समरसता का संदेश देता है।