उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन कर बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ट्रांसजेंडर का रूप धारण कर गलत कामों में लिप्त थी। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन और फोन में मौजूद दस बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद किए हैं। पुलिस इन महिलाओं को निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उत्तर पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि जिला की विदेशी सेल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सर्विलांस रख रही थी। सर्विलांस के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध महिलाओं को आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास देखा गया, जो लोगों से पैसे मांग रही थी और लोगों को गलत काम करने के लिए उकसा रही थी।
निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के कुछ अधिकारियों ने 25 फरवरी को एक स्टिंग ऑपरेशन किया। नकली ग्राहक बनकर पुलिस कर्मियों ने उन्हें लालच देकर गैर-कानूनी कामों के लिए पैसे का ऑफर किया। उनके राजी होने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत ले लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में उन्होंने भारतीय नागरिक होने का दावा किया। लेकिन उनकी संदिग्ध व्यवहार से पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने विस्तार से उनके दस्तावेजों की जांच की। जिसमें पता चला कि तीनों महिलाएं बांग्लादेश की रहने वाली हैं।
इनकी पहचान ढाका बांग्लादेश निवासी रोजिना, लैला खानम और मारूफा खातून के रूप में हुई। इनके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन मिले, जिसमें प्रतिबंधित आईएमओ एप्लीकेशन था। जिसके जरिए वह बांग्लादेश में रहने वाले अपने परिवार वालों से बात कर रही थी। इसके साथ ही इनके फोन में 10 बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान दस्तावेज किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह करीब छह से सात माह पहले पश्चिम बंगाल के बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में घुसी और फिर एक व्यक्ति की मदद से दिल्ली के आदर्श नगर में रहने लगी। यहां वह ट्रांसजेंडर का भेष धारण कर लोगों से पैसे की मांग करने लगी और उन्हें गलत काम के लिए उकसाने लगी। पुलिस ने तीनों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश किया। जहां से उन्हें निर्वासित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने तीनों को निर्वासित करने के लिए हिरासत केंद्र में भेज दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


