Today’s Top News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड के रहंगी में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया. इनमें बिलासपुर जिले के 1 लाख 25 हजार 352 किसान शामिल हैं, जिनके खातों में 494.38 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई.
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत मिली है. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है. यह मामला जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में सुनवाई के लिए लगा था. पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज आए आदेश में कोर्ट ने सौम्या चौरसिया की याचिका स्वीकार करते हुए जमानत दी है.
गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी और रणनीतिक सफलता मिली है. थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सांपसाटी जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में नगद, हथियार, आर्म्स-एम्यूनेशन, विस्फोटक सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है. यह कार्रवाई जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 ऑप्स टीम और डीआरजी धमतरी की संयुक्त टीम ने अंजाम दी.
रायपुर. राजधानी रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और पेमेंट गेट-वे पैनल संचालित करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. इस कार्रवाई में रायपुर से 2 और गोवा से 5 आरोपियों सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
बिलासपुर. ऑपरेशन प्रहार के तहत सकरी पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर, 25 ग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है.
रायपुर. सड़क हादसों को नियंत्रित करने एवं होली पर्व पर सुरक्षा के लिहाज से रायपुर पुलिस ने शुक्रवार रात में तीन घंटे का विशेष अभियान चलाया. जांच के दौरान 154 नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 लाख 40 हजार रुपए का चालान काटा.
मुंगेली. कलेक्ट्रेट मुंगेली के पर्यावरण अधोसंरचना विकास उपकर खाते से 26 लाख 87 हजार रुपये के अनधिकृत ट्रांजेक्शन मामले में अब बड़ा प्रशासनिक मोड़ आ गया है. ताज़ा अपडेट में कलेक्टर कुंदन कुमार ने स्वयं संज्ञान लेते हुए इसे बेहद गंभीर फाइनेंशियल फ्रॉड करार दिया है और स्पष्ट कहा है कि “यदि शासकीय खाते से एक सेकंड के लिए भी बिना खाताधारक की अनुमति के राशि निजी खाते में जाती है, तो वह गंभीर धोखाधड़ी की श्रेणी में आती है.” यह खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा मुंगेली में संचालित था. मामले के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बैंक प्रबंधन से विस्तृत जवाब मांगा है.

लिंक पर क्लिक कर पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत मंजूर
ब्राउन शुगर के साथ 3 युवकों को पुलिस ने दबोचा, प्रयागराज से मंगाई जाती थी नशीली खेप…
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर : सरकारी जमीन पर बना था व्यावसायिक परिसर, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


