आमने-सामने की टक्कर
विकास कुमार/सहरसा। जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। बाइस नंबर रोड स्थित राहुवा चौक के समीप हुए इस एक्सीडेंट में दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया, जिससे घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवकों की पहचान बीजलपुर वार्ड नंबर-1 निवासी मोहम्मद उमर (22 वर्ष) और मोहम्मद अलिसर के रूप में की गई है। दोनों युवक अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर शाम के वक्त घर लौट रहे थे। जैसे ही वे राहुवा चौक के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।
अस्पताल में हंगामा और पुलिस की कार्रवाई
स्थानीय राहगीरों की तत्परता से दोनों लहूलुहान युवकों को तुरंत सदर अस्पताल सहरसा ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर समय पर इलाज न मिलने और लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए इमरजेंसी वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुट गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


