Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की रविवार (1 मार्च) को इजराइल-अमेरिका द्वारा किए गए हमले में मौत हो गई। इस हमले में ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों को निशाना बनाया गया। इस हमले की जद में एक स्कूल भी आ गया, जिसमें 50 से अधिक छात्राओं के मारे जाने की सूचना है। अली खामेनेई की मौत का भारत में कई जगहों पर विरोध हो रहा है। इस बीच इस मामले पर राजद की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया-राजद
राजद ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अली खामेनेई की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजद ने ‘एक्स’ पर लिखा- अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत के साथ भारत ने अपना एक दोस्त खो दिया है। राजद ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि, हजारों बेकसूरों ने अपनी जान गंवाई है। अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के उद्देश्य से किया गया ईरान पर हमला पूरी मानवता के विरुद्ध हमला है। राजद ने कहा कि, इराक, लीबिया, सीरिया जहां भी अमेरिका ने हमला किया, उन देशों को और वहां के नागरिकों के जीवन को अमेरिका ने बर्बाद कर दिया।
ईरान में 40 दिन के शोक का ऐलान
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरानी सरकार ने 40 दिन के शोक का ऐलान किया है। अमेरिकी-इजरायली हमलों में खामेनेई के साथ उनके परिवार के चार लोगों की भी मौत हुई है। जिसमें उनकी बेटी, पोता और दामाद शामिल हैं। मुस्लिम समुदाय द्वारा इस हमले की कड़ी निंदा की जा रही है। भारत में जम्मू कश्मीर से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में खासकर मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर आकर इस हमले का विरोध कर रहे हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


