बुलंदशहर. यूपी में क्राइम का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. हर रोज लड़कियों और महिलाओं के साथ अत्य़ाचार के मामले सामने आ रहे हैं, जो भाजपा सरकार के दावों की पोल खोल रहे हैं. दावे भी अब रहम की दुहाई मांग रहे हैं, लेकिन सरकार और उसका सिस्टम झूठ का पुलिंदा गढ़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा, जिसका खामियाजा प्रदेश की बहन-बेटियां चुका रही हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. मेला देखने गई नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया है. हालांकि, पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले से जुड़े चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें- ‘हैप्पी होली’ ही तो बोला था..! भाई-बहन को नहीं रास आई युवक की बात, होली पर रंगों की जगह खेली खून की होली

बता दें कि पूरा मामला चोला थाना क्षेत्र का है. पाचौता गांव में होली पर मेला लगा था. जहां नाबालिग अपने परिजनों के साथ मेला घूमने के लिए गई थी. इसी दौरान 2 युवकों ने मौका पाते ही नाबालिग का मुंह दबाया और कार में बैठाकर उठा ले गए. उसके बाद नाबालिग को जंगल में ले गए. इस दौरान दोनों युवकों ने अपने और 2 दोस्तों को मौके पर बुलाया. जिसके बाद 2 युवकों ने कार में ही बारी-बारी से रेप किया.

इसे भी पढ़ें- यहां तो अपना ही खूनी है! छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मारकर सुलाई मौत की नींद, जानिए अपने ने क्यों बहाया अपने का खून

वहीं जैसे-तैसे नाबालिग आरोपियों के चंगुल से छूटी और अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पीड़िता ने चार आरोपियों में से एक आरोपी की पहचान सुनील के रूप में दी. जिसके बाद पुलिस ने सुनील को धरदबोचा. सुनील से पूछताछ कर पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को पकड़ा. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है.