सत्या राजपूत, रायपुर। इस शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों को भारतीय उपचर्या परिषद से मान्यता प्राप्त करनी होगी। 6 माह के भीतर भारतीय उपचर्या परिषद से अनुमति नहीं लेने पर कॉलेजों को इस शैक्षणिक सत्र से प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। यह आदेश रजिस्ट्रार छत्तीसगढ़ नर्सेस रजि. काउंसिल ने जारी किया है।

प्राचार्य/संचालक छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल से मान्यता प्राप्त समस्त शासकीय/ निजी, नर्सिंग महाविद्यालय/ स्कूल/ प्रशिक्षण केंद्र के लिए यह निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल रायपुर से मान्यता लेने के 6 माह के भीतर भारतीय उपचर्या परिषद से उपयुक्तता प्राप्त करना अनिवार्य होगा। उपयुक्तता प्राप्त कर या inc में किए गए आवेदन की प्रति छत्तीसगढ़ नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में प्रस्तुत करने के उपरांत ही शैक्षणिक सत्र 2026–27 में प्रवेश के लिए मान्यता संबंधी कार्यवाही की जाएगी।


