IND vs ENG T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भाजपा ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम इंडिया की जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य नेताओं ने खुशी जताते हुए भारतीय टीम को बधाई दी है।

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि टीम इंडिया को ढेरों शुभकामनाएं। टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में आज शानदार और जुझारू प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पराजित कर भव्य अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया है। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने अद्भुत टीम वर्क, साहस और खेल कौशल का परिचय देते हुए पूरे देश को गर्व से भर दिया है। यह जीत केवल एक मैच की जीत नहीं, बल्कि हर भारतीय के आत्मविश्वास और तिरंगे की शान का प्रतीक है। MenInBlue को फाइनल मुकाबले के लिए ढेरों शुभकामनाएं। भारत का तिरंगा यूं ही विश्व मंच पर गर्व से लहराता रहे और टीम इंडिया विजय का नया इतिहास रचे।

पूरी टीम ने एकजुट होकर अद्भुत प्रदर्शन किया : विजय शर्मा

डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पराजित कर शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया है। इस ऐतिहासिक जीत पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी, बुमराह की घातक गेंदबाजी, हार्दिक के ऑल राउंड प्रदर्शन और अक्षर की कमाल की फील्डिंग ने मैच में जान डाल दी। पूरी टीम ने एकजुट होकर अद्भुत प्रदर्शन किया और जीत को यादगार बना दिया। अब फाइनल में भी इसी जज़्बे के साथ विजय पताका लहराने वाला है!

भारतीय टीम ने अद्भुत प्रदर्शन किया : ओपी चौधरी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि T20 विश्व कप जीतने से बस एक कदम दूर… अद्भुत प्रदर्शन किया भारतीय टीम ने। सभी खिलाड़ियों का हार्दिक अभिनंदन। फाइनल मैच के लिए अग्रिम शुभकामनाएं। जय हिंद!

रोमांच से भरा था मैच, टीम इंडिया को बधाई : भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स में पोस्ट कर लिखा है कि जय हो!! INDIA…INDIA, T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने पर टीम इंडिया को बधाई। आज का मैच बहुत रोमांच से भरा था। अक्षर पटेल, तिलक वर्मा के शानदार कैच, हार्दिक-बुमराह के अंत में शानदार ओवर और शिवम दुबे का सधा हुआ अंतिम ओवर…इन सबकी भी जीत में बड़ी भूमिका है। फाइनल में जीत की शुभकामनाओं सहित सभी क्रिकेट प्रेमियों को पुनः बधाई।