MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार 9 मार्च को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

लोकायुक्त का छापा

MP Lokayukta Raid: मध्य प्रदेश में आज भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए, जिसकी शिकायत लोकायुक्त तक पहुंची। कई मामलों में कार्रवाई भी की गई। इसी कड़ी में बड़वानी में पुलिसकर्मियों के खिलाफ 15 हजार की रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज हुई है। वहीं रतलाम में टीम ने नामांतरण के नाम पर घूस लेते हुए पंचायत सचिव को धर दबोचा। पढ़ें पूरी खबर

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 16 मार्च तक स्थगित

मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आई है, लंबित स्टाइपेंड संशोधन और एरियर भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और चिकित्सा शिक्षा आयुक्त के साथ हुई बैठक के बाद जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) ने हड़ताल को 16 मार्च तक टालने का निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबर

CM डॉ. मोहन ने जबलपुर को दी करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबलपुर को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार महिला कल्याण, नारी सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। केंद्र सरकार 4000 रुपये का एचपीवी टीका मुफ्त में लगवा रही है। वहीं सीएम ने कहा कि आज समाज के सभी क्षेत्रों में बेटियां नाम कमा रही है। पढ़ें पूरी खबर

हाईकोर्ट ने कांग्रेस MLA की विधायकी की रद्द

मध्य प्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। ग्वालियर हाईकोर्ट ने विजयपुर विधानसभा का चुनाव शून्य कर दिया है। हाईकोर्ट बेंच के जस्टिस अहलूवालिया ने पूर्व मंत्री रामनिवास रावत की दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह बड़ा फैसला सुनाया है। जिसके बाद रामनिवास रावत दोबारा विधायक घोषित किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

नवजात का शव नोच रहे थे कुत्ते

मध्य प्रदेश के विदिशा से सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां खाली प्लॉट में नवजात का शव मिला है। कुत्ते उसे खा रहे थे, जिसके बाद लोगों ने उन्हें भगाकर शव को सुरक्षित निकालने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर

लापता समझकर जिसे ढूंढ रहे थे परिजन, उसे लावारिस समझ पुलिस ने दफनाया

होली से पहले घर से लापता हुए 17 वर्षीय नाबालिग अमर लाल सिंह बैगा की संदिग्ध मौत ने कबीरधाम जिले के कुकरापानी गांव में सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया में उसकी पिटाई के वायरल वीडियो और मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लावारिस मानकर उसके शव को दफन किए जाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद परिजन और आदिवासी समुदाय ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर

कूनो नेशनल पार्क से फिर आई खुशखबरी

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर बड़ी खुशखबरी सामने आई है, यहां मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म दिया हैं। बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में नबीबिया से लाई गई मादा चीता ‘ज्वाला’ भारत में तीसरी बार मां बनी है। इस बार ज्वाला ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। पढ़ें पूरी खबर 

धीरेंद्र शास्त्री ने सेवादारों को लगाई तगड़ी फटकार

छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इशारों में ही अपने सेवादारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह बागेश्वर धाम आने वाले लोगों से विनम्रता के साथ व्यवहार करें। एक संबोधन के दौरान अपने ही धाम के सेवादारों और शिष्यों को शास्त्री ने कड़े शब्दों में अनुशासन का पाठ पढ़ाया। आत्मचिंतन के बाद मंच से बोलते हुए उन्होंने धाम की आंतरिक व्यवस्था में बड़े बदलाव के संकेत दिए और उन लोगों को आड़े हाथों लिया जो सेवा की आड़ में अपनी मर्यादा भूल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

395 नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष नहीं ले पाएंगे एक रुपए का भी फैसला!

मध्य प्रदेश की कोई भी नगर पालिका हो या फिर नगर परिषद… सभी के अध्यक्षों के वित्तीय अधिकार शून्य घोषित होने का खतरा मंडरा गया है। प्रदेश के दो निकाय श्योपुर और पानसेमल के अध्यक्षों पर कार्रवाई हुई है। एक नगर पालिका के अध्यक्ष के कार्यकाल पर रोक लगा दी है, जबकि एक नगर परिषद अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार शून्य घोषित कर दिए गए हैं। दोनों मामलों में एक्शन हाई कोर्ट ने लिया है। वहीं डबरा नगर पालिका के मामले में नोटिस जारी कर अध्यक्ष से जवाब तलब किया गया है। आगे प्रदेश की सभी 395 नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्षों का एक रुपए का भी फैसला नहीं लेने का अधिकार छिन सकता है। पढ़ें पूरी खबर

‘शैतान’ बनी नर्स पत्नी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सोते समय बिस्तर पर घटना को अंजाम दिया है। दोनों की पहचान शादी डॉट कॉम की मेट्रोमोनियल साइट से हुई थी। फिलहाल पीड़ित पति का अस्पताल में इलाज जारी है। यह पूरी घटना पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m