राजधानी दिल्ली मंगलवार सुबह गोलियों की आवाज से दहल उठी। शाहबाद डेयरी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की टीम ने की। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश एक मर्डर केस में वांछित थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे। इनकी लोकेशन आउटर नॉर्थ जिले में मिलने के बाद पुलिस टीम उन्हें पकड़ने पहुंची, लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसके दौरान मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्या पांडे के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी बवाना इलाके में हुए व्यापारी हत्या मामले में वांछित थे।
पुलिस को आरोपियों की गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। सोमवार देर रात जैसे ही पुलिस टीम ने बाइक सवार संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ ही सेकंड में दोनों तरफ से करीब 11 राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया।
पुलिस के अनुसार वांटेड बदमाशों के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के रोहिणी सेक्टर 34 इलाके में आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम ने मौके पर ट्रैप लगा दिया। जैसे ही दोनों आरोपी वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखते ही बदमाशों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसके दौरान दोनों बदमाश घायल हो गए और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

