जुबैर अंसारी, सुपौल। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण की आज मंगलवार (10 मार्च) से शुरू हो रही है। सीएम नीतीश आज सुपौल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले को करीब 596 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देने का काम करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान सीएम कुल 434.46 करोड़ रुपये की 84 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जबकि 134.89 करोड़ रुपये की 129 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
‘समृद्धि यात्रा’ के तहत मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान लाभुकों के साथ वह संवाद भी करेंगे। वहीं, सुपौल दौरे पर सीएम अनुमंडल कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेंगे और अधिकारियों जरूरी दिशा निर्देश दे सकते हैं।
यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जीविका समूह की महिलाओं के साथ संवाद भी करेंगे। इस दौरान वे शराबबंदी के बाद शुरू की गई आजीविका योजनाओं, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान जैसी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे और लाभुकों से फीडबैक भी लेंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजकर 22 मिनट पर मधेपुरा के लिए रवाना होंगे। मौके पर उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय माना है,लेकिन दिल्ली जाने से पहले वे लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। राज्यसभा नामांकन के बाद यह उनकी पहली प्रमुख यात्रा मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें- PMCH और IGIMS में बुजुर्गों की बेबसी, जेरियाट्रिक विभाग में डॉक्टर नहीं, पर्ची के लिए घंटों की जद्दोजहद
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

